Ceer Motors first electric vehicle prototype
- फोटो : X/@responsejp
सऊदी अरब अपनी पहली स्वदेशी इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की तैयारी में है, और इसकी झलक यूरोप की एक गुप्त टेस्टिंग फैसिलिटी में देखने को मिली है। सामने आई स्पाई तस्वीरों के मुताबिक यह ईवी बेहद अनोखे और आक्रामक डिजाइन के साथ आएगी, जो पारंपरिक कारों से बिल्कुल अलग दिखती है। यह मॉडल 2026 में Ceer Motors (सीयर मोटर्स) के पहले उत्पाद के तौर पर पेश किया जाएगा।