फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vehicle Sales: FY 2022-23 में जमकर हुई वाहनों की बिक्री, फाडा ने जारी की रिपोर्ट, जानें कितनी हुई बढ़ोतरी

Tue, 04 Apr 2023 12:10 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

साल 2022-23 में लगातार वाहनों की रिटेल बिक्री में इजाफा हुआ। हर सेगमेंट के वाहनों की बिक्री में ईयर ऑन ईयर बेसिस पर पॉजिटिव रही। किस सेगमेंट में कितनी बढ़ोतरी दर्ज की गई। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 8
Mahindra Scorpio SUV - फोटो : Twitter

वित्त वर्ष 2022-23 ऑटामोबाइल सेक्टर के लिए काफी अच्छा रहा। सभी सेगमेंट के वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी हुई। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स असोसिएशन की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक ईयर ऑन ईयर बेसिस पर बढ़ोतरी दर्ज की गई। हम इस खबर में बता रहे हैं कि वित्त वर्ष 2022-23 में कुल कितने वाहनों की बिक्री हुई।

विज्ञापन

कितनी हुई बिक्री

2 of 8
मारुति ब्रेजा - फोटो : maruti suzuki

वित्त वर्ष 2022-23 में वाहनों की बिक्री की रिपोर्ट फाडा ने जारी कर दी है। इस दौरान देशभर में कुल 22150222 वाहनों की बिक्री हुई। इसमें सबसे ज्यादा योगदान दो पहिया वाहनों का रहा। जिसके बाद यात्री वाहन और तिपहिया वाहन, कर्मशियल वाहन और ट्रैक्टर का योगदान रहा।

विज्ञापन

पिछले साल के मुकाबले कैसा रहा प्रदर्शन

3 of 8
For Reference Only - फोटो : hyundai india

वित्त वर्ष 2022के मुकाबले 2023 में 20.86 फीसदी ज्यादा वाहनों की बिक्री हुई। फाडा की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक 2023 के दौरान देशभर में कुल 22150222 वाहनों की बिक्री हुई। जबकि साल 2022 में देशभर में कुल 18327326 वाहनों की बिक्री हुई।

दो पहिया वाहनों का प्रदर्शन शानदार

4 of 8
For Reference Only - फोटो : royal enfield

दो पहिया वाहन कंपनियों का बेहतरीन प्रदर्शन जारी रहा। दो पहिया वाहन कंपनियों ने बीते वित्त वर्ष में कुल 15995968 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि साल 2022 के दौरान कंपनियों ने कुल 13494214 यूनिट्स की बिक्री की थी। टॉप पांच कंपनियों में हीरो मोटोकॉर्प, होंडा मोटरसाइकिल, टीवीएस मोटर, बजाज ऑटो और रॉयल एनफील्ड शामिल रहीं।

विज्ञापन

यात्री वाहन की बिक्री कैसी रही

5 of 8
For Reference Only - फोटो : renault india
पैसेंजर व्हीकल की बिक्री में भी साल 2022 के मुकाबले बढ़त देखने को मिली। वित्त वर्ष 2022 के दौरान 2942273 यूनिट्स की बिक्री हुई थी जबकि वित्त वर्ष 2022-23 में कुल 3620039 यूनिट्स की बिक्री हुई है। टॉप पांच कंपनियों में मारुति सुजुकी, ह्यूंदै, टाटा, महिंद्रा, किआ और टोयोटा जैसी कंपनियों ने जगह बनाई।
विज्ञापन

तीन पहिया वाहनों की बिक्री को मिली रफ्तार

6 of 8
Euler Motors three-wheeler cargo EV Hiload - फोटो : Euler Motors
तिपहिया वाहनों की बिक्री को भी वित्त वर्ष 2022-23 में रफ्तार मिली। फाडा के आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान कुल 767071 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि उसके पहले वित्त वर्ष के दौरान यह आंकड़ा 417108 यूनिट्स का था। टॉप कंपनियों में बजाज ऑटो, पियाजियो, महिंद्रा, वाईसी इलेक्ट्रिक और सायरा इलेक्ट्रिक ऑटो जैसी कंपनियां शामिल रहीं।
विज्ञापन

कर्मशियल वाहनों की बिक्री भी हुई तेज

7 of 8
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki
देशभर में कर्मशियल वाहनों की डिमांड भी रही। इस दौरान कंपनियों ने कुल 939741 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि उसके पहले वित्त वर्ष के दौरान यह संख्या 707186 थी। टॉप पांच कंपनियों में टाटा मोटर्स, महिंद्रा, अशोक लीलैंड, वीई कर्मशियल और मारुति सुजुकी शामिल रहीं।
विज्ञापन

किसानों ने भी खरीदे ट्रैक्टर

8 of 8
Haryana Government Providing 50 Percent Subsidy on Tractor - फोटो : Istock
किसानों ने भी ट्रैक्टर की खरीदारी की। इस दौरान कुल 827403 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि इसके पहले वित्त वर्ष में कुल 766545 यूनिट ट्रैक्टर्स की बिक्री हुई थी। टॉप कंपनियों में महिंद्रा, स्वराज, इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स, टैफे और एस्कॉर्स्टस का नाम शामिल रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें