फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Royal Enfield की अपकमिंग बाइक J1D कोडनेम का खुलासा, आ रही है ‘बेबी’ Himalayan!

Sat, 14 Mar 2020 07:41 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • हंटर, शेरपा, फ्लाइंग फ्ली और रोडस्टर जैसे ट्रेडमार्क करवा रखे हैं रजिस्टर्ड
  • कंपनी ने क्लासिक 500 सीसी और थंडरबर्ड 500 सीसी को बनाना किया बंद
विज्ञापन
Royal Enfield Himalayan 2020 - फोटो : royal enfield
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Royal Enfield जल्द ही नई बाइक्स लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी इ बाइक्स को इस साल अप्रैल के आखिर तक उतारेगी। इनमें से एक बाइक का कोडनेम J1D है। हालांकि आधिकारिक तौर पर यह पता नहीं चला कि यह कौन सी बाइक होगी।

विज्ञापन

रॉयल एनफील्ड ने हंटर, शेरपा, फ्लाइंग फ्ली और रोडस्टर जैसे ट्रेडमार्क रजिस्टर्ड करवा रखे हैं। ये नाम उसने कुछ महीने पहले ही ट्रेडमार्क रजिस्टर करवाए हैं। लेकिन ये जानकारी नहीं मिल पाई है कि यह किस कैटेगरी की बाइक होगी। ऑटो विशेषज्ञ कयास लगा रहे हैं कि नई बाइक रॉयल एनफील्ड थंडरबर्ड या रॉयल एनफील्ड हिमालय का सस्ता वर्जन होगी।
 

हाल ही में रॉयल एनफील्ड ने अपनी कई बाइक्स को बीएस6 में अपग्रेड किया है। इन मॉडल्स में बेस्ट सेलिंग मॉडल रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 भी शामिल है। वहीं कंपनी ने क्लासिक 500 सीसी और थंडरबर्ड 500 सीसी को बनाना बंद कर दिया है। माना जा रहा है कि कंपनी इस बाइक्स को नए नामों और नए डिजाइन के साथ फिर से बाजार में उतारेगी।
 

रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ समय पहले थंडरबर्ड के बारे में खबरें आई थीं कि कंपनी इस पर काम कर रही है। इसके अलावा रॉयल एनफील्ड हिमालयन के तस्वीरें भी लीक हुई थीं, जिसमें 19 इंच के फ्रंट व्हील और 17 इंच के रिअर व्हील्स मिलेंगे। माना जा रहा है कि J1D छोटी और हल्की 250सीसी की हिमालयन हो सकती है, जो नए राइडर्स के लिए उतारी जाएगी।
 
विज्ञापन

वहीं J1C नाम से एक कोडनेम की भी चर्चा है, हालांकि इसके बारे में कोई खास जानकारी नहीं मिली है। कंपनी की तरफ से रजिस्टर्ड ट्रेडमार्क्स में से यह एक संभावित कोडनेम हो सकता है।      
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें