Volkswagen India (फॉक्सवैगन इंडिया) ने अपनी नई SUV (एसयूवी) Tiguan AllSpace (टिगुआन ऑलस्पेस) भारत में लॉन्च कर दी है। Tiguan AllSpace एसयूवी कार कंपनी के लाइनअप में 5-सीटर Tiguan SUV से ऊपर रखी गई है। Tiguan AllSpace में 7 सीटें स्टैंडर्ड मिलेंगी। Volkswagen India ने इस महीने की शुरुआत में इस एसयूवी को भारत में बड़े परिवारों के लिए सात-सीटर विकल्प के रूप में शोकेस किया था। जिसके बाद कंपनी ने Tiguan AllSpace के लिए बुकिंग शुरू कर दी थी।
इंजन
Volkswagen India ने टिगुआन ऑलस्पेस को समूह की भारत 2.0 प्रोजेक्ट के हिस्से के रूप में एसयूवी की एक श्रेणी में लाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को जाहिर करता है। Tiguan AllSpace SUV में BS6 (बीएस-6) ईंधन उत्सर्जन मानक वाला इंजन है। Volkswagen Tiguan All-Space में सिर्फ पेट्रोल इंजन मिलेगा, इसलिए इस मॉडल में टर्बोचार्ज्ड 2-लीटर TSI इंजन दिया गया है। यह इंजन 190 hp का पीक पावर और 320 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी की इस नई एसयूवी में 4MOTION ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम मिलेगा, जिसमें 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक यूनिट ट्रांसमिशन है।
फीचर्स
Tiguan AllSpace के ज्यादातर हिस्सों की स्टाइलिंग और लुक मौजूदा मॉडल Tiguan के जैसी ही है। हालांकि इसकी लंबाई 5-सीटर Tiguan से थोड़ी ज्यादा है। नई एसयवी का लुक काफी बोल्ड है। इसमें नई LED लाइट्स, आकर्षक DRL दी गई हैं। साथ ही इसके ग्रिल में भी कॉस्मेटिक बदलाव किया गया है। इस कार में डुअल-टोन 17-इंज अलॉय व्हील्स मिलेंगे। इसमें एक बड़ा चमकदार स्पॉयलर भी मिलेगा।
सुरक्षा फीचर्स
सुरक्षा फीचर्स की बात करें तो Tiguan AllSpace में एबीएस, ईबीडी, ईएसपी, 7 एयरबैग, टायर मॉनिटरिंग सिस्टम, रिवर्स पार्किंग कैमरा स्टैंडर्ड मिलेगा।
इंटीरियर
इंटीरियर की बात करें तो इस एसयूवी कार का केबिन काफी आलीशान है और इसमें बहुत स्पेस मिलता है। टिगुआन ऑलस्पेस में बहुत बड़ा बूट स्पेस मिलता है जिसमें सभी सीटों के साथ 340 लीटर सामान रखने की क्षमता है, और सीट्स की दो पंक्तियों को हटा देने के बाद यह 1274 लीटर तक हो जाता है।
कीमत
7-सीटर Tiguan AllSpace 7 रंगों के विकल्प के साथ उपलब्ध होगा। भारत में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 33.12 लाख रुपये से शुरू होगी। भारत में इसका मुकाबला Honda CR-V (होंडा सीआर-वी), Toyota Fortuner (टोयोटा फॉर्च्यूनर), Ford Endeavour (फोर्ड एंडेवर) और Mahindra Alturas G4 (महिंद्रा अल्टुरस जी4) से होगा।