फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Royal Enfield Scram 411: 15 मार्च को लॉन्च होगी रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 411 मोटरसाइकिल, जानें डिटेल्स

Tue, 08 Mar 2022 12:14 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चेन्नई स्थित दोपहिया प्रमुख Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) 15 मार्च को देश में Scram 411 (स्क्रैम 411) मोटरसाइकिल लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन
Royal Enfield Scram 411 - फोटो : Team-BHP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेन्नई स्थित दोपहिया प्रमुख Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) 15 मार्च को देश में Scram 411 (स्क्रैम 411) मोटरसाइकिल लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। हालांकि वाहन को पहले फरवरी में लॉन्च किया जाना था, लेकिन कोरोनावायरस की तीसरी लहर की वजह से इसे मार्च तक के लिए आगे बढ़ाना पढ़ा। Royal Enfield Scram 411 (रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 411) लोकप्रिय हिमालयन एडीवी के एक ज्यादा किफायती वर्जन के रूप में आएगी।
विज्ञापन


कलर स्कीम
पिछले महीने, इस मोटरसाइकिल को एक डीलरशिप में देखा गया था, जिससे यह संकेत मिला है कि इसकी लॉन्चिंग बहुत जल्द होने वाली है। इस मॉडल को दो अलग-अलग पेंट स्कीम में देखा गया था - मैरून/येलो हाइलाइट्स के साथ ब्लैक और रेड/ब्लू हाइलाइट्स के साथ व्हाइट। इसका मतलब है कि बाइक कई पेंट स्कीम में उपलब्ध होगी, जिसके डिटेल्स जल्द ही सामने आएंगे।

इंजन और पावर
हाल ही में, इस मोटरसाइकिल का आधिकारिक ब्रोशर भी ऑनलाइन लीक हो गया था। जिसमें बाइक के नए फीचर्स के साथ ही कुछ डिटेल्स के बारे में भी खुलासा हो गया। इंजन की बात करें तो आगामी रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 411 में 411cc, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलेगा। यह इंजन अधिकतम 24.3 bhp का पावर जेनरेट करता है। इसमें वही गियरबॉक्स दिया गया है जो हिमालयन एडीवी में मिलती है।
विज्ञापन


व्हील्स
आगामी रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 411 मोटरसाइकिल Royal Enfield Himalayan का टोन्ड-डाउन वर्जन होने की उम्मीद है। और इसलिए कंपनी इसे और ज्यादा क्रूजिंग फ्रेंडली बनाने के लिए इसे विभिन्न इक्यूपमेंट से लैस कर सकती है। Himalayan में मिलने वाले 21-इंच फ्रंट व्हील से इतर Scram 411 में 19-इंच का छोटा फ्रंट व्हील मिलने की उम्मीद है। हालांकि, पिछला पहिया वही 17-इंच का स्पोक व्हील रहेगा।

फीचर्स
जैसा कि नई तस्वीरों से संकेत मिलता है कि हिमालयन में मिलने वाले स्प्लिट सीट ऑप्शन के बजाय स्क्रैम 411 बाइक में सिंगल सीट मिलेगी। हैंडलबार एक सपाट और चौड़ी यूनिट बनी रहेगी, लेकिन पहले की तरह उतनी ऊंची नहीं होगी। इसके हार्डकोर एडीवी ट्रिम की तुलना में इसे खास बनाने के लिए इसके एक्सटीरियर लुक में मॉडिफिकेशन किए गए हैं। 
विज्ञापन


कितनी होगी कीमत
लॉन्च होने पर Royal Enfield Scram 411 बाइक की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 1.75 लाख रुपये होने की उम्मीद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें