फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Super Meteor 650: रॉयल एनफील्ड ने लॉन्च की सुपर मीटियोर 650, जानें क्या है कीमत और कैसे हैं फीचर्स

Tue, 17 Jan 2023 10:52 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रॉयल एनफील्ड की ओर से सुपर मीटियोर 650 को लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी की ओर से इस बाइक की क्या कीमत रखी गई है और इसमें कैसे फीचर्स मिलते हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 7
For Reference Only - फोटो : royal enfield

आइकॉनिक बाइक्स बनाने वाली कंपनी रॉयल एनफील्ड की ओर से सुपर मीटियोर 650 को लॉन्च कर दिया गया है। भारतीय बाजार में इसकी क्या कीमत है और इसमें किस तरह के फीचर्स मिलते हैं। साथ ही इसमें कितनी क्षमता का इंजन दिया गया है। इसकी जानकारी हम आपको इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन

लॉन्च हुई सुपर मीटियोर 650

2 of 7
For Reference Only - फोटो : royal enfield

रॉयल एनफील्ड की ओर से भारतीय बाजार के लिए सुपर मीटियोर 650 के दो वैरिएंट्स को लॉन्च किया गया है। इनमें सुपर मीटियोर 650 और मीटियोर 650 टूअर बाइक शामिल हैं।

यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

विज्ञापन

कितना दमदार है इंजन

3 of 7
For Reference Only - फोटो : royal enfield

बाइक में 648 सीसी का पैरलल ट्विन इंजन दिया गया है। इस इंजन से बाइक को 47 बीएचपी और 52.3 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। बाइक को छह गियरबॉक्स के साथ पेश किया गया है।

यह भी पढ़ें - ABS In Bike: बाइक में एबीएस का क्या होता है फायदा, जानें कैसे बचाता है लोगों की जान

कैसे हैं फीचर्स

4 of 7
For Reference Only - फोटो : royal enfield

रॉयल एनफील्ड सुपर मीटियोर 650 में आगे की ओर यूएसडी फॉर्क्स और पीछे की ओर पांच स्टेप वाले प्रीलोडेबल ड्यूल शॉक्स अर्ब्जाबर दिए गए हैं। इसके अलावा बाइक में लो स्लंग सीट्स, 15.7 लीटर का फ्यूल टैंक, एलईडी हैडलैंप, एबीएस, डिस्क ब्रेक्स, डिजी एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, अलॉय व्हील्स, ट्रिपन नेविगेशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें - Traffic Fine In India: भारत में इन पांच कारणों पर पुलिस नहीं काट सकती किसी का भी चालान, आप भी जानें

विज्ञापन

कितने रंगों में उपलब्ध

5 of 7
For Reference Only - फोटो : royal enfield

बाइक को सात रंगों में उपलब्ध करवाया गया है। इनमें सेलेस्टियल रेड, सेलेस्टियल ब्लू, इंटरस्टैलर ग्रीन, इंटरस्टैलर ग्रे, एस्ट्रल ब्लैक, एस्ट्रल ब्लू और एस्ट्रल ग्रीन जैसे रंग शामिल हैं।
 

यह भी पढ़ें - Water In Petrol Tank: बाइक की टंकी में भर गया है पानी, ऐसे निकालें नहीं तो होगी बड़ी परेशानी

विज्ञापन

कब से होगी डिलीवरी

6 of 7
For Reference Only - फोटो : royal enfield
कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक बाइक की बुकिंग पहले ही शुरु हो चुकी है। इसकी डिलीवरी को भी कंपनी फरवरी 2023 से शुरु करने की तैयारी कर रही है।

यह भी पढ़ें - Bike Problem: जब चलते हुए अचानक बाइक हो जाए बंद, हो सकते हैं ये तीन कारण, जानें समाधान
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है कीमत

7 of 7
For Reference Only - फोटो : royal enfield
रॉयल एनफील्ड सुपर मीटियोर 650 को एस्ट्रल कलर स्कीम के साथ 3.49 लाख रुपये की एक्स शोरुम कीमत के साथ खरीदा जा सकता है। वहीं इसके इंटरस्टैलर पेंट स्कीम की एक्स शोरुम कीमत 3.64 लाख रुपये रखी गई है। इस बाइक के टूअर वैरिएंट के सेलेस्टल पेंट स्कीम वाले मॉडल की एक्स शोरुम कीमत 3.79 लाख रुपये तय की गई है।

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: अगर आपकी बाइक का इंजन ऑयल भी जल्दी होता है काला, हो जाएं सावधान नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें