फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Benelli की यह दमदार बाइक मिल रही है मात्र 5000 रुपये महीने की ईएमआई पर, जानें स्कीम के बारे में

Sat, 26 Sep 2020 06:02 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कंपनी बाइक की ऑनरोड कीमत पर 85 फीसदी तक लोन उपलब्ध करा रही है। ग्राहक कंपनी की ऑथराइज्ड डीलरशिप पर मात्र 6000 रुपये में बाइक को ऑनलाइन बुक कर सकते हैं...
विज्ञापन
Benelli Imperiale 400 - फोटो : Benelli
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेनेली की पहली बीएस6 बाइक Imperiale 400 भारतीय बाजार में कंपनी की सबसे सस्ती बाइक है। वहीं इसका मुकाबला रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 से है। वहीं त्योहारों को देखते हुए कंपनी ने बाइक की बिक्री बढ़ाने के लिए नई स्कीम पेश की है। इस स्कीम के बाद Imperiale 400 अब अफोर्डेबल हो गई है और आसानी से ग्राहक इसे खरीद सकते हैं।

विज्ञापन

ऑनरोड कीमत पर 85 फीसदी तक लोन

स्कीम के तहत अब ग्राहक Benelli Imperiale 400 को मात्र 5000 रुपये की मासिक ईएमआई पर घर ले जा सकते हैं। वहीं कंपनी बाइक की ऑनरोड कीमत पर 85 फीसदी तक लोन उपलब्ध करा रही है। इसके अलावा ग्राहक कंपनी की ऑथराइज्ड डीलरशिप पर मात्र 6000 रुपये में बाइक को ऑनलाइन बुक कर सकते हैं।

टॉप स्पीड 135 किमी प्रति घंटा

Benelli Imperiale 400 में 347सीसी सिंगल सिलंडर एयर कूल्ड इंजन लगा है, जो 21 एचपी की पावर और 29 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं यह बाइक 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है। बाइक की टॉप स्पीड 135 किमी प्रति घंटा है। खास बात यह है कि ररॉयल एनफपील्ड की तरह इस बाइक में तेज रफ्तार पर चलाने में कंपन नहीं होता है और इंजन भी काफी स्मूद है।
विज्ञापन

एक्स-शोरूम कीमत 1.99 लाख रुपये

Imperiale 400 की लंबाई 2170 एमएम, चौड़ाई 820 एमएम और ऊंचाई 1120 एमएम है। इसका व्हीलबेस 1440 एमएम का है। बाइक का ग्राउंड क्लीयरेंस 165 एमएम का है। डुअल चैनल एबीएस के साथ डुअल डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। बाइक का वजन 205 किग्रा है। Imperiale 400 की एक्स-शोरूम कीमत 1.99 लाख रुपये है। कंपनी बाइक पर 3-साल की अनलिमिटेड किमी वारंटी और 24 महीनों में पांच फ्री सर्विस दे रही है। Imperiale 400 रेड, ब्लैक और सिल्वर रंगों में आती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें