Ford India (फोर्ड इंडिया) ने त्यौहारी सीजन में ठीक पहले अपनी इस नई एसयूवी को भारतीय बाजार में उतार दिया है। कंपनी ने स्पेशल एडिशन Endeavour Sport (एंडेवर स्पोर्ट) को लॉन्च किया है। नए एडिशन के डिजाइन को कई तरह से बेहतर बनाया गया है और एक्सट्रा सेफ्टी फीचर्स भी शामिल किए गए हैं।
इंटीरियर
Ford Endeavour Sport फोर्ड एंडेवर वाहन लाइनअप में नया टॉप-ट्रिम वेरिएंट होगा। Endeavour Sport एसयूवी में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसमें पैनोरमिक सनरूफ, एंबिएंट लाइटिंग, इंजन स्टार्ट / स्टॉप बटन, 8 इंच का इंफोटेनमेंट स्क्रीन, आठ-तरफा संचालित फ्रंट सीटें और डुअल जोन एयर कंडीशनर शामिल हैं। एसयूवी में बेज और ब्लैक कलर के डुअल-टोन इंटीरियर के साथ-साथ बेज कलर की अपहोल्सट्री दी गई है। इसके अलावा, एक ऑल-ब्लैक कलर की मल्टी-फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील दी गई है।
डिजाइन और लुक
कंपनी ने एक बयान में कहा कि बाहरी साज-सज्जा में करीब एक दर्जन फीचर जोड़े गए हैं। कंपनी ने बताया की फोर्ड एंडेवर स्पोर्ट अधिकतम सात एयरबैग, शोर को कम करने और कनेक्टिविटी जैसे नए सुरक्षा फीचर पेश किए गए हैं। नई Endeavour Sport वेरिएंट के एक्सटीरियर की बात करें तो इस कार की स्टाइलिंग में कई अपडेट दिए गए हैं, जिसकी वजह से इसका लुक रेगुलर मॉडल से अलग दिखता है। रिपोर्ट के मुताबिक इस कार में एक नया हनीकॉम्ब ग्रिल, बंपर इंसर्ट्स, रियर बंपर के लिए मैचिंग ब्लैक इंसर्ट, नए अलॉय व्हील, रूफ रेल्स, और टेलगेट पर एंडेवर की लेटरिंग दी गई है। इसके साथ ही, कार के टेलगेट पर और पीछे के दरवाजों पर एक 'स्पोर्ट' की बैजिंग की गई है।
इंजन
इस कार में एक 2.0-लीटर इकोब्लू डीजल इंजन मिलेगा। यह इंजन 168 bhp का पावर और 420 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 10-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन यूनिट दिया गया है। Endeavour Sport तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसमें एब्सोल्यूट ब्लैक, डिफ्यूज सिल्वर और डायमंड व्हाइट रंग शामिल हैं।
कीमत
फोर्ड इंडिया ने अपनी एंडेवर एसयूवी के स्पेशल स्पोर्ट एडिशन की कीमत 35.10 लाख रुपये रखी है। भारतीय बाजार में Endeavour Sport कार का मुकाबला Toyota Fortuner TRD Limited Edition (टोयोटा फॉर्च्यूनर टीआरडी लिमिटेड एडिशन) और Mahindra Alturas G4 जैसी एसयूवी से होगा।