फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Royal Enfield 650 Anniversary Edition: सिर्फ 120 सेकंड में बिक गईं रॉयल एनफील्ड की स्पेशल बाइक, जानें क्या है खास

Tue, 07 Dec 2021 11:18 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) ने एलान किया कि उसने भारत में 650 Twins Anniversary Edition (650 ट्विन्स एनिवर्सरी एडिशन) की 120 यूनिट्स को सिर्फ 120 सेकेंड में बेच दिया और इसके साथ ही एक नया रिकॉर्ड बनाया है।
विज्ञापन
1 of 4
Royal Enfield 650 Twins 120th Anniversary Edition - फोटो : Royal Enfield
Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) ने एलान किया कि उसने भारत में 650 Twins Anniversary Edition (650 ट्विन्स एनिवर्सरी एडिशन) की 120 यूनिट्स को सिर्फ 120 सेकेंड में बेच दिया और इसके साथ ही एक नया रिकॉर्ड बनाया है। Interceptor 650 और Continental GT 650 के इस एडिशन को Royal Enfield की 120वीं सालगिरह मनाने के लिए बनाया गया है। देश की प्रमुख परफॉर्मेंस मोटरसाइकिल बनाने वाली कंपनी ने मिलान में EICMA 2021 में Royal Enfield 650 ट्विन एनिवर्सरी एडिशन मॉडल लॉन्च किया था। 

मोटरसाइकिल निर्माता ने यह भी घोषणा की कि वैश्विक स्तर पर इस स्पेशल एडिशन मोटरसाइकिल की सिर्फ 480 यूनिट्स ही बेची जाएंगी। उनमें से, भारतीय बाजार के लिए 120 यूनिट्स बेचने के लिए निर्धारित की गईं थी। रॉयल एनफील्ड का दावा है कि ये रिकॉर्ड समय में बिक गईं। स्पेशल एडिशन रॉयल एनफील्ड 650 ट्विन एनिवर्सरी एडिशन मोटरसाइकिल ग्राहकों के लिए 6 दिसंबर को पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध कराई गई थी। 
 
विज्ञापन

2 of 4
Royal Enfield 650 Twins 120th Anniversary Edition - फोटो : Royal Enfield
क्या है इनमें खास
रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650 और कॉन्टिनेंटल जीटी 650 के 120वीं एडिशन मॉडल में एक हैंडक्राफ्ट, डाई-कास्ट पीतल ईंधन टैंक बैज दिया गया है। इनमें हाथ से पेंट की गई पिनस्ट्रिप भी हैं। फ्यूल टैंक टॉप बैज में एक यूनिक सीरियल नंबर है और साइड बॉडी पैनल में एक स्पेशल डिकल है। 

रॉयल एनफील्ड 650 ट्विन्स 120वीं एनिवर्सरी एडिशन मॉडल में एक यूनिक, रिच ब्लैक-क्रोम ईंधन टैंक दिया गया है। मोटरसाइकिल के अन्य हिस्सों, जैसे इंजन और एक्जॉस्ट, को पूरी तरह से ब्लैक कलर में पेश किया गया है। ये मॉडल कई ओरिजिनल एक्सेसरीज जैसे फ्लाईस्क्रीन, इंजन गार्ड, हील गार्ड और बहुत से फीचर्स से लैस हैं।
विज्ञापन

3 of 4
Royal Enfield 650 Twins 120th Anniversary Edition - फोटो : Royal Enfield
120वीं सालगिरह पर आईं
रॉयल एनफील्ड ने नवंबर 1901 में लंदन में स्टेनली साइकिल शो में अपनी पहली मोटरसाइकिल लॉन्च की। अपनी 120 वीं वर्षगांठ मनाने के लिए, कंपनी ने रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर, कॉन्टिनेंटल जीटी 650 120वीं एनिवर्सरी एडिशन को डिजाइन और पेश किया है। इसलिए, ये मोटरसाइकिलें स्पेशल बैजिंग और विशेष लाइवरी के साथ आती हैं। रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल जीटी 650 और इंटरसेप्टर आईएनटी 650 के दोनों स्पेशल एडिशन कलेक्टर एडिशन मॉडल के रूप में आते हैं।

इंजन स्पेसिफिकेशंस
मोटरसाइकिल की स्टाइलिंग में बदलाव देखने को मिलता है, लेकिन दोनों 650 सीसी मॉडल का सिल्हूट स्टैंडर्ड मॉडल जैसा ही है। इसके अलावा, स्पेशल एडिशन 650 सीसी मॉडल में इंजन और स्पेसिफिकेशंस में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
 
विज्ञापन

4 of 4
Royal Enfield 650 Twins 120th Anniversary Edition - फोटो : Royal Enfield
वारंटी
वे विशेष ब्लैक-आउट रॉयल एनफील्ड जेनुइन मोटरसाइकिल एक्सेसरीज किट के साथ-साथ चौथे और पांचवें वर्ष के लिए तीन साल की ओईएम वारंटी के अलावा एक एक्सटेंडेड वारंटी के साथ आई हैं। चेन्नई स्थित निर्माता ने दावा किया है कि भारतीय बाजार के अलावा, दक्षिण-पूर्व एशिया, अमेरिका और यूरोपीय बाजारों में उपभोक्ताओं के लिए स्पेशल एडिशन वाली मोटरसाइकिलें भी जल्द ही उपलब्ध होंगी।

बिक्री रिपोर्ट
इस बीच, नवंबर 2021 में रॉयल एनफील्ड की घरेलू मोटरसाइकिल की बिक्री 24 प्रतिशत घटकर 44,830 यूनिट्स रह गई, जो एक साल पहले इसी महीने में 59,084 यूनिट्स थी। हालांकि, मोटरसाइकिल की दिग्गज कंपनी की निर्यात संख्या पिछले महीने 6,824 यूनिट्स के साथ काफी ज्यादा थीं। निर्यात नवंबर 2020 में दर्ज 4,698 यूनिट्स से 45 प्रतिशत ज्यादा थी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें