फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Renault Kwid: रेनो क्विड का 10वां एनिवर्सरी एडिशन लॉन्च, सिर्फ 500 यूनिट्स की होगी बिक्री, जानें कीमत-फीचर्स

Mon, 22 Sep 2025 07:03 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रेनो इंडिया ने अपनी लोकप्रिय हैचबैक Kwid के 10 साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए इसका 10वां एनिवर्सरी एडिशन लॉन्च किया है। इस लिमिटेड एडिशन की सिर्फ 500 यूनिट्स की बिक्री की जाएगी
विज्ञापन
Renault Kwid 10th Anniversary Limited Edition - फोटो : Renault India
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Renault India (रेनो इंडिया) ने अपनी लोकप्रिय हैचबैक Kwid (क्विड) के 10 साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए इसका 10वीं एनिवर्सरी  एडिशन लॉन्च किया है। इस लिमिटेड एडिशन की सिर्फ 500 यूनिट्स की बिक्री की जाएगी और इसे Techno (टेक्नो) वेरिएंट पर पेश किया गया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब सवा 5 लाख रुपये (MT) और करीब साढ़े 5 लाख रुपये (AMT) से कुछ ज्यादा रखी गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Skoda Kodiaq Lounge: स्कोडा कोडियाक का नया एंट्री लेवल मॉडल लाउंज लॉन्च, जानें कीमत और खासियतें

नए कलर और डिजाइन
स्पेशल एडिशन Kwid को दो नए डुअल-टोन कलर ऑप्शन में उतारा गया है। जिसमें ब्लैक रूफ के साथ फियरी रेड और नया शेड ब्लैक रूप के साथ शैडो ग्रे शामिल। इसके साथ ही इसमें ब्लैक फ्लेक्स व्हील्स, डोर और C-पिलर पर एनिवर्सरी डीकल्स, और येलो ग्रिल इंसर्ट दिए गए हैं। इन बदलावों की वजह से यह कार और भी ज्यादा स्टाइलिश और स्पेशल नजर आती है। साथ ही, क्विड अब भारत की सबसे किफायती डुअल-टोन कार भी बन गई है।

यह भी पढ़ें - Euler Turbo EV 1000: यूलर टर्बो ईवी 1000 इलेक्ट्रिक मिनी-ट्रक लॉन्च, 170 किमी है रेंज, जानें कीमत और फीचर्स

Renault Kwid 10th Anniversary Limited Edition - फोटो : Renault India
केबिन में स्पेशल टच
अंदर की तरफ भी इस एडिशन को खास बनाने की कोशिश की गई है। इसमें 10वीं सालगिरह थीम वाली सीटें, येलो एक्सेंट्स, और प्रीमियम डिटेलिंग दी गई है। इसके अलावा इसमें लेदरट जैसी स्टीयरिंग व्हील मस्टर्ड स्टिचिंग के साथ, प्रीमियम इन्फोटेनमेंट सराउंड, डोर ट्रिम्स पर येलो टच, और इल्यूमिनेटेड स्कफ प्लेट्स व पडल लैंप्स दिए गए हैं। ये फीचर्स इसे और प्रीमियम और यूथफुल फील कराते हैं।

यह भी पढ़ें - Electric Vehicles: शहर में रोजाना सफर के लिए सबसे बढ़िया इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कैसे चुनें, जानें पूरी डिटेल्स

सेफ्टी में बड़ा अपडेट
जश्न सिर्फ स्पेशल एडिशन तक ही सीमित नहीं है। अब क्विड के सभी वेरिएंट्स में सभी सीट्स के लिए 3-पॉइंट सीट बेल्ट्स दिए गए हैं। साथ ही, Climber (क्लाइम्बर) वेरिएंट में 6 एयरबैग्स मिलेंगे, जिससे इसकी सेफ्टी और मजबूत हो गई है।

यह भी पढ़ें - Cruise Control: कार में क्रूज कंट्रोल क्या है, जानें ड्राइविंग को आसान और माइलेज को बेहतर कैसे बनाता है यह फीचर

Renault Kwid 10th Anniversary Limited Edition - फोटो : Renault India
वेरिएंट्स और कीमतें
रेनो ने क्विड के वेरिएंट्स के नाम में भी बदलाव किया है। अब ये तीन वेरिएंट्स में आती है- Evolution (पहले RXL), Techno (पहले RXT) और Climber। नई क्विड की शुरुआती कीमत करीब सवा 4 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। वहीं, इसका AMT वेरिएंट अब भी भारत की सबसे किफायती ऑटोमैटिक कारों में से एक है। जिसकी कीमत करीब 5 लाख रुपये से शुरू होती है। 

यह भी पढ़ें - Electric Vehicles: चीन का ईवी बीमा बाजार मुश्किल में, प्रीमियम बढ़े, फिर भी घाटा जारी, जानें क्या है असल वजह
विज्ञापन

कंपनी की उम्मीदें
रेनो इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर वेंकटराम ममिल्लापल्ले ने लॉन्च पर कहा, "क्विड ने भारत में रेनो की यात्रा को नई दिशा दी है। इसने इनोवेशन, किफायती दाम और 95 प्रतिशत से ज्यादा लोकलाइजेशन के साथ एंट्री सेगमेंट को नए सिरे से परिभाषित किया है। 10वीं सालगिरह एडिशन सिर्फ कार नहीं, बल्कि 10 साल के भरोसे और हमारी प्रतिबद्धता का जश्न है।" 

यह भी पढ़ें - GST Cut: जीएसटी कटौती के बाद ₹1.64 लाख तक सस्ती हुईं ये टॉप-5 कॉम्पैक्ट एसयूवी, जानें डिटेल्स 

यह भी पढ़ें - Electric Scooters: टॉप-5 इलेक्ट्रिक स्कूटर जिनकी कीमत नए एपल आईफोन 17 Pro Max से भी है कम, जानें फीचर्स और डिटेल्स
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें