वहीं, कावासाकी निंजा 300 उन राइडर्स के लिए है जो सादगी पसंद करते हैं। इसमें सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और असिस्ट एंड स्लिपर क्लच मिलता है। सस्पेंशन के लिए पारंपरिक टेलिस्कोपिक फोर्क्स दिए गए हैं और इसकी सबसे बड़ी खूबी इसका हीट मैनेजमेंट है, जो शहर के ट्रैफिक में बाइक को ठंडा रखता है।
ये भी पढ़े: भूल जाइए बैटरी की टेंशन: ये इलेक्ट्रिक स्कूटर दे रहे हैं 8 साल तक की वारंटी, खरीदने से पहले देख लें पूरी लिस्ट
मेंटेनेंस और यूज केस
सिंगल-सिलेंडर आरसी 390 का सर्विस कॉस्ट आमतौर पर ट्विन के मुकाबले किफायती हो सकता है, पर स्पोर्टी ट्यूनिंग के कारण टायर या ब्रेक वियर तेज हो सकता है। निंजा 300 का ट्विन इंजन स्मूद है, लंबी दूरी पर कम थकान देता है, हालांकि पार्ट्स और सर्विस नेटवर्क के आधार पर खर्च अलग-अलग शहरों में बदल सकता है।
आपको कौन सी चुननी चाहिए?
अगर आप ट्रैक पर जाते रहते हैं, या फिर आपको ज्यादा फीचर्स चाहिए और आप एक एग्रेसिव राइडर हैं तो केटीएम आरसी 390 बेहतर विकल्प साबित हो सकती है। वहीं, अगर आप एक रिलायबल, स्मूद और बड़ी बाइक जैसा साउंड करने वाली मशीन चाहते हैं, जिसे आप रोजना ऑफिस और वीकेंड ट्रिप्स पर ले जा सकें तो इसके लिए कावासाकी निंजा 300 अच्छी मानी जाती है।