परफॉर्मेंस एसयूवी: ऑडी SQ8
अगर आपको स्पीड पसंद है, तो ऑडी की SQ8 आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकती है। यह स्टैंडर्ड Q8 और सुपर-फास्ट RS Q8 के बीच का एक परफेक्ट बैलेंस माना जा रहा है। 17 मार्च को SQ8 लॉन्च होगी। यह स्टैंडर्ड Q8 और टॉप-एंड Audi RS Q8 के बीच पोजिशन की जाएगी।
- इंजन: इंजन की बात करे तो इसमें 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो वी8 इंजन दिया गया है, जो 507 hp की पावर और 770 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
- रफ्तार: यह इतनी तेज है कि महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ लेती है।
- ड्राइव: 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ इसमें क्वार्ट्रो (ऑल-व्हील ड्राइव) सिस्टम मिलता है, जो हर मोड़ पर पकड़ मजबूत रखता है
RS Q8 के मुकाबले पावर थोड़ी कम है (640hp), लेकिन कीमत और परफॉर्मेंस के बीच संतुलन बनाती है। 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और ऑल-व्हील ड्राइव स्टैंडर्ड होंगे।
ये भी पढ़े: Car Care Tips: कार की इन दिक्कतों को खुद ही कर सकते हैं ठीक! समय के साथ होगी पैसों की बचत
टोयोटा अर्बन क्रूजर ईवी
- फोटो : toyotabharat.com
इलेक्ट्रिक दुनिया में टोयोटा की नई दावेदारी: टोयोटा अर्बन क्रूजर ईवी
मारुति और टोयोटा की पार्टनरशिप से निकली टोयोटा एबेला, जो मारुति ई-विटारा पर बेस्ड है। यह मार्च में अपनी कीमतों का एलान कर सकती है। हालांकि एक्सपर्ट इसे टोयोटा का एक बड़ा इलेक्ट्रिक दांव मान रहे हैं।
बैटरी और रेंज: ग्राहकों को दो विकल्प मिलेंगे:
- 49kWh बैटरी: 144hp पावर और 440km की रेंज।
- 61kWh बैटरी: 174hp पावर और 543km की लंबी रेंज।
यह उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है, जो एक भरोसेमंद ब्रांड के साथ लंबी दूरी वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी चाहते हैं।
क्यों खास है मार्च 2026?
कार लवर्स के लिए यह महीना इसलिए भी खास हो सकता है, क्योंकि मार्च में एंट्री-लेवल से लेकर लग्जरी लेवल तक की कार लॉन्च होंगी। इनमें पेट्रोल, डीजल और ईवी सभी विकल्प मिलेंगे।
खरीदारों के लिए क्या मायने?
मार्च 2026 में होने वाले नए लॉन्च खरीदारों के लिए कई मायनों में अहम साबित हो सकते हैं। बाजार में ज्यादा विकल्प उपलब्ध होंगे, जिससे अलग-अलग बजट और जरूरत के हिसाब से कार चुनना आसान होगा। नई टेक्नोलॉजी और एडवांस फीचर्स पर कंपनियों का जोर साफ दिखाई देगा, वहीं परफॉर्मेंस और इलेक्ट्रिफिकेशन को भी प्राथमिकता मिल रही है। खासकर प्रीमियम एमपीवी सेगमेंट में बढ़ती प्रतिस्पर्धा ग्राहकों को बेहतर प्रोडक्ट और वैल्यू दिला सकती है। ऐसे में अगर आप नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो मार्च 2026 तक इंतजार करना समझदारी भरा फैसला हो सकता है।