मौजूदा दौर में ई-मेंडेट फ्रेमवर्क के लिए प्री-डेबिट कार्ड नोटिफिकेशिन की जरूरत 24 घंटे से पहले कस्टमर्स के खाते से असली डेबिट के लिए जरूरी है। आरबीआई ने इस साल जून में एलान किया था कि फास्टैग में ऑटो पूर्ति के लिए एनसीएमसी की राशि का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए कोई फिक्स पीरियड निर्धारित नहीं किया गया है। ई-मेंडेट फ्रेमवर्क के लिए यह सुविधा काम करेगी।
आरबीआई ने अपने एक सर्कुलर में कहा है कि जब भी ग्राहक द्वारा फास्टैग में ऑटो पूर्ति के लिए एनसीएमसी की राशि से नीचे जाएगा तो ई-मेंडेट फ्रेमवर्क के तहत उसकी सीमा निर्धारित हो जाएगी। आरबीआई ने आगे कहा कि फास्टटैग में पेमेंट ऑटो पूर्ति के लिए जब भी जरूरी आवर्ति का पीरियड पार किया जाएगा तो ग्राहक के पास प्री-डेबिट नोटिफिकेशन पहुंचाने की जरूत होगी। इस तरह से यूजर्स को इससे काफी सुविधा मिलेगी।