फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rapido: रैपिडो को कर्नाटक में मिला पांच साल का कैब लाइसेंस, अगस्त 2031 तक मिली मंजूरी, जानें क्या होगा असर

Thu, 13 Aug 2026 06:28 PM IST
Amar Sharma ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मोबिलिटी प्लेटफॉर्म रैपिडो को कर्नाटक में कैब सेवा संचालित करने के लिए पांच साल का लाइसेंस मिल गया है। कर्नाटक राज्य परिवहन प्राधिकरण की ओर से जारी यह लाइसेंस अगस्त 2031 तक वैध रहेगा। जानें इसका क्या असर होगा।
विज्ञापन
Rapido Cab Licence Karnataka - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म रैपिडो (Rapido) को कर्नाटक राज्य परिवहन प्राधिकरण से राज्य में अपनी कैब सेवाओं के संचालन के लिए 5 साल का लाइसेंस मिल गया है। यह लाइसेंस अगस्त 2031 तक वैध रहेगा।
विज्ञापन

रैपिडो का संचालन करने वाली कंपनी 'रोपैन ट्रांसपोर्टेशन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड' ने बताया कि यह लाइसेंस 'कर्नाटक ऑन-डिमांड ट्रांसपोर्टेशन टेक्नोलॉजी एग्रीगेटर्स रूल्स, 2016' के तहत जारी किया गया है। दीर्घकालिक लाइसेंस मिलने से कंपनी को अपने होम-मार्केट में कैब सेवाओं के विस्तार और निरंतरता के लिए एक स्पष्ट कानूनी ढांचा मिल गया है।
 

कर्नाटक में रैपिडो की वर्तमान में कितनी पहुंच और नेटवर्क है?

कंपनी द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, कर्नाटक के अर्बन ट्रांसपोर्ट में रैपिडो की मजबूत उपस्थिति है:
  • शहरों में विस्तार: रैपिडो वर्तमान में कर्नाटक के 21 शहरों में संचालित हो रही है, जिनमें बेंगलुरु, मैसूरु, मंगलुरु, हुब्बल्ली-धारवाड़, बेलगावी, दावणगेरे, शिवमोग्गा, बल्लारी, कलबुर्गी और तुमकुरु जैसे प्रमुख शहर शामिल हैं।
  • ड्राइवर्स और यूजर बेस: प्लेटफॉर्म के साथ राज्य में 3.14 लाख से अधिक कैप्टन (ड्राइवर्स) और 2.04 करोड़ से अधिक रजिस्टर्ड ग्राहक जुड़े हुए हैं।
  • राइड्स का आंकड़ा: अब तक राज्य में 69 लाख से अधिक ग्राहक रैपिडो के जरिए कैब राइड्स का लाभ उठा चुके हैं।

Rapido - फोटो : Adobe Stock

'अर्बन मोबिलिटी मिशन' में रैपिडो की क्या भूमिका होगी?

रैपिडो ने जानकारी दी है कि उसे कर्नाटक सरकार द्वारा घोषित 'अर्बन मोबिलिटी मिशन' का भी हिस्सा बनाया गया है।

इस मिशन के जरिए कंपनी राज्य सरकार के साथ मिलकर यात्रियों की सुगम पहुंच, शहरी परिवहन, तकनीकी एकीकरण, सुरक्षा और सेवाओं की विश्वसनीयता जैसे प्रमुख मुद्दों पर काम करेगी। कंपनी का लक्ष्य एक सुरक्षित, भरोसेमंद और तकनीक-संचालित ट्रांसपोर्ट ईकोसिस्टम तैयार करना है।
 
विज्ञापन

इस लाइसेंस और साझेदारी पर रैपिडो के सह-संस्थापक ने क्या कहा?

रैपिडो के सह-संस्थापक पवन गुंटुपल्ली ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा:
"कर्नाटक हमारा गृह राज्य है और हमारे सबसे महत्वपूर्ण बाजारों में से एक है। यह लाइसेंस हमें कर्नाटक सरकार और परिवहन विभाग के साथ मिलकर काम करते हुए अपनी कैब सेवाओं को और मजबूत करने की अनुमति देगा।"
उन्होंने आगे कहा कि स्पष्ट और पारदर्शी नियम यात्रियों, कैप्टन्स, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और सरकार सभी के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। आगे भी रैपिडो की मुख्य प्राथमिकता यात्रियों की सुरक्षा, बेहतर सेवा और चालकों के लिए कमाई के बेहतरीन अवसर पैदा करना होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें