फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JCB Hydromax ने रचा इतिहास: हाइड्रोजन इंजन से 653.9 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ बनाया विश्व रिकॉर्ड

Thu, 13 Aug 2026 04:22 PM IST
Amar Sharma ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

JCB ने हाइड्रोजन से चलने वाले इंटरनल कंबशन इंजन वाहन के लिए नया वर्ल्ड लैंड स्पीड रिकॉर्ड बनाया है। कंपनी के Hydromax ने अमेरिका के बोनविले साल्ट फ्लैट्स में औसतन 653.9 किमी प्रति घंटा की रफ्तार हासिल की।
विज्ञापन
JCB Hydromax Sets Speed Record - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटिश ऑटोमोटिव और कंस्ट्रक्शन दिग्गज JCB (जेसीबी) ने हाइड्रोजन से चलने वाले इंटरनल कंबशन (ICE) वाहन के लिए एक नया लैंड स्पीड वर्ल्ड रिकॉर्ड (World Land Speed Record) बनाया है। अमेरिका के मशहूर 'बोनविले साल्ट फ्लैट्स' (Bonneville Salt Flats) में JCB की विशेष Hydromax स्ट्रीमलाइनर कार ने 653.9 किमी प्रति घंटा (406.320 mph) की औसतन रफ्तार हासिल की।
विज्ञापन

इस रिकॉर्ड रन को विंग कमांडर एंडी ग्रीन ने ड्राइव किया। जिसमें इस ट्विन-इंजन वाहन ने अपने पहले रन में 400.623 mph और वापसी रन में 412.135 mph की रिकॉर्ड स्पीड दर्ज की। एफआईए (FIA) के नियमों के अनुसार दोनों ही ड्राइव 1 घंटे के भीतर पूरे किए गए। अब यह रिकॉर्ड 'फेडरेशन इंटरनेशनल डी ल'ऑटोमोबाइल' (FIA) द्वारा आधिकारिक पुष्टि का इंतजार कर रहा है।
 

इस उपलब्धि ने पुराने किन-किन रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है?

हाइड्रोमैक्स का यह प्रदर्शन हाइड्रोजन पावर्ड कैटेगरी में अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन बन गया है:
  • बीएमडब्ल्यू का रिकॉर्ड टूटा: इसने वर्ष 2004 में BMW H2R द्वारा बनाए गए 185.5 mph (लगभग 298.5 किमी प्रति घंटा) के पिछले FIA-मान्यता प्राप्त हाइड्रोजन इंटरनल कंबशन रिकॉर्ड को काफी बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया।
  • हाइड्रोजन फ्यूल-सेल रिकॉर्ड ध्वस्त: यह कार 303 mph के हाइड्रोजन फ्यूल-सेल रिकॉर्ड से भी आगे निकल गई है। जिससे 'हाइड्रोमैक्स' किसी भी तरह का दुनिया का सबसे तेज हाइड्रोजन से चलने वाला वाहन बन गया है।
  • JCB का अपना ही रिकॉर्ड पीछे छूटा: इस उपलब्धि ने जेसीबी के खुद के डीजल स्पीड रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है। अगस्त 2006 में एंडी ग्रीन के ही नेतृत्व में 'JCB Dieselmax' ने 350.092 mph की रफ्तार बनाई थी। जो आज भी डीजल कैटेगरी में FIA का आधिकारिक रिकॉर्ड है।

Hydrogen-Powered JCB Hydromax - फोटो : JCB

JCB Hydromax में किस तरह के इंजन और तकनीक का इस्तेमाल किया गया है?

'Hydromax' में JCB द्वारा विशेष रूप से विकसित किए गए दो उत्पादन-आधारित हाइड्रोजन इंजनों का इस्तेमाल किया गया है:
  • इंजन आउटपुट: दोनों इंजन मिलकर 1,600 bhp की पावर जनरेट करते हैं।
  • लोकल मैन्युफैक्चरिंग: ये दोनों इंजन कंपनी के फोस्टन, डर्बीशायर (यूके) स्थित कारखाने में बनाए गए हैं। और इनका इस्तेमाल यूके में निर्मित जेसीबी की कमर्शियल मशीनों में भी किया जाता है।
  • जीरो-एमिशन प्रोग्राम: यह रिकॉर्ड प्रयास JCB के 100 मिलियन पाउंड के हाइड्रोजन डेवलपमेंट प्रोग्राम का एक हिस्सा है। पारंपरिक डीजल इंजनों के उलट, यह हाइड्रोजन कंबशन सिस्टम टेलपाइप से शून्य CO2 उत्सर्जन करता है।
विज्ञापन

इस प्रोजेक्ट के पीछे की टीम और पिछले रिकॉर्ड्स की क्या कहानी है?

यह मील का पत्थर JCB के शुरुआती विकास चरणों में एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है:
  • पिछला मील का पत्थर: इस मुख्य रन से ठीक पहले 'बोनविले स्पीड वीक' के दौरान हाइड्रोमैक्स ने 368.347 mph की रफ्तार पकड़कर SCTA (साउर्दर्न कैलिफोर्निया टाइमिंग एसोसिएशन) की 'Blown Gas Streamliner' कैटेगरी में भी नया रिकॉर्ड अपने नाम किया था।
  • दिग्गज ड्राइवर: जमीन पर 763.035 mph का सर्वकालिक लैंड स्पीड रिकॉर्ड रखने वाले और जमीन पर साउंड बैरियर (ध्वनि की गति) तोड़ने वाले एकमात्र व्यक्ति एंडी ग्रीन ने कहा कि बोनविले स्पीड रिकॉर्ड का आध्यात्मिक घर है और हाइड्रोमैक्स ने इतिहास रच दिया है।
  • नेतृत्व: इस प्रोजेक्ट की परिकल्पना JCB चेयरमैन लॉर्ड बैमफोर्ड ने की थी। जबकि इसका नेतृत्व जेसीबी इंजीनियरिंग डायरेक्टर रयान बैलार्ड कर रहे हैं।
  • अन्य स्पीड रिकॉर्ड्स: JCB इससे पहले 2019 में अपने Fastrac ट्रैक्टर से 135.191 mph और 2014 में JCB GT बैकहो लोडर से 72.58 mph का रिकॉर्ड बना चुकी है।
यह ऐतिहासिक उपलब्धि ऐसे समय में आई है जब जेसीबी टेक्सास के सैन एंटोनियो में अपने नए 500 मिलियन डॉलर के कारखाने का उद्घाटन करने जा रही है। जहां अमेरिकी बाजार के लिए निर्माण मशीनें बनाई जाएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें