पीपीएफ बाइक को कितनी सुरक्षा देती है, तो आपको बता दें कि ये बाहरी कवच के साथ-साथ मौसम के बदलने पर भी बाइक के पेंट को पहले जैसा रखती है। इस तरीके से बाइक की बाहरी सुरक्षा कई सालों तक बढ़ जाती है।बाइक पर पीपीएफ लगाने के लिए किसी कुशल व्यक्ति की जरूरत होती है, हालांकि, एक बार यह फिल्म लग गई तो फिर पेंट की लाइफ कई सालों के लिए बढ़ जाती है।
पीपीएफ बाइक और किसी बाहरी चीज के बीच में एक सुरक्षा कवच का काम करता है। साथ ही पीपीएफ बाइक को एक नया लुक देती है। इसके साथ ही पीपीएफ का बड़ा फायदा यह है कि इसे लगाने की वजह से बाइक की मौजूदा स्थिति उसी जगह पर लॉक हो जाती है। ऐसे में रोजाना के कामों में बाइक बेहतर लगती है।
ऑटो बाजार में कई तरह के पीपीएफ मौजूद हैं। इनकी गुणवत्ता का स्तर और कीमत हर स्तर पर अलग-अलग है। अगर आप उच्च गुणवत्ता वाली पीपीएफ खरीदते हैं तो उसकी कीमत भी अधिक होती है। हालांकि, पीपीएफ बाइक को बेहतर और लंबे समय तक सुरक्षा प्रदान करती है। पीपीएफ लंबे समय में बाइक के लिए काफी फायदेमंद साबित होती है।