एएमटी और डीसीटी ट्रांसमिशन में कौन बेहतर? देश के कार बाजार में कई तरह के ट्रांसमिशन वाली कारें मौजूद हैं। इनमें एएमटी, आईएमटी, सीवीटी, डीसीटी आदि ट्रांसमिशन आते हैं। मैनुअल कार के मुकाबले ऑटोमैटिक कार को चलाना काफी आसान होता है। इन कारों की बिक्री भी लगातार बढ़ रही है। वहीं, डीसीटी में बेहतर तकनीक मिलती है। ऐसे में आगे जानें एएमटी और डीसीटी ट्रांसमिशन में क्या अंतर है। एएमटी यानी ऑटोमैटिक मैनुअल ट्रांसमिशन और डीसीटी यानी ड्यूल क्लच ट्रांसमिशन होता है। एएमटी ट्रांसमिशन में ड्राइवर को सिर्फ कार की स्पीड और ब्रेक पर ध्यान देना होता है। वहीं, डीसीटी में दो अलग-अलग क्लच होते हैं। एएमटी ट्रांसमिशन में फ्यूल की खपत ज्यादा होती है, मगर यह माइलेज अच्छी देती है। वहीं, डीसीटी तकनीक फ्यूल की खपत और माइलेज में पिछड़ जाती है। एएमटी ट्रांसमिशन की लागत डीसीटी तकनीक के मुकाबले कम होती है। साथ ही एएमटी तकनीक डीसीटी की तुलना में अधिक किफाएती है। यही वजह है कि अधिकतर लोग एएमटी ट्रांसमिशन वाली को ज्यादा खरीदते हैं। आप अपनी पसंद के हिसाब से चुनाव कर सकते हैं। Auto