फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Tyres: कार के टायर बदलने का सही समय क्या है? सुरक्षा के लिए इन जरूरी बातों को न करें नजरअंदाज

Sat, 01 Jun 2024 10:41 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टायर आपकी कार का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं। क्योंकि ये आपको सड़क पर सुरक्षित रखने के लिए महत्वपूर्ण हैं। इसलिए, नियमित अंतराल पर अपने टायरों की जांच कराना और उन्हें बदलना जरूरी है।
विज्ञापन
Car Tyres - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप अपनी गाड़ी की लाइफ को बढ़ाना चाहते हैं तो, कार की रेगुलर सर्विसिंग और मेंटेनेंस करना बहुत जरूरी हो जाता है। अपनी कार की सर्विस कराते समय कई बातें होती हैं जिनका ध्यान रखना चाहिए। हालांकि, हम में से ज्यादातर लोग टायरों के स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर देते हैं। टायर आपकी कार का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं। क्योंकि ये आपको सड़क पर सुरक्षित रखने के लिए महत्वपूर्ण हैं। इसलिए, नियमित अंतराल पर अपने टायरों की जांच कराना और उन्हें बदलना जरूरी है।
विज्ञापन

इसके अलावा, यह जानना भी जरूरी है कि टायर बदलने का आदर्श समय कब होता है। क्योंकि उन्हें बहुत जल्दी बदलने से टायरों का पूरा इस्तेमाल नहीं हो पाएगा। हालांकि, घबराने की कोई बात नहीं है, क्योंकि यहां हम आपको बता रहे हैं कि टायर बदलने से पहले किन महत्वपूर्ण चीजों की जांच की जानी चाहिए।

टायर की गहराई की जांच करें
टायर की गहराई टायर पर बना हुआ वह पैटर्न होता है जो सड़क को छूता है। भारत में, कार के टायरों के लिए न्यूनतम कानूनी गहराई 1.6 मिमी है। सुरक्षा के लिहाज से जब यह 2 मिमी हो तो टायरों को बदलना सबसे अच्छा है। स्थिरता के लिए चेक करें कि टायर की घिसावट बराबर हो रही है। बेहतर प्रदर्शन के लिए नियमित रूप से गहराई और घिसाव की जांच करें। कानूनी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अपनी कार के टायरों का किसी पेशेवर से जांच करवाना भी उचित सलाह मानी जाती है।

टूट-फूट के संकेत
टायर सड़क पर पकड़ और स्थिरता प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे समय के साथ खराब हो जाते हैं। ऐसे में टायरों को कितना नुकसान हुआ है इसकी जांच जरूरत होती है। नियमित रखरखाव उनके लाइफ को बढ़ा सकता है और आपको गाड़ी चलाते समय सुरक्षित रख सकता है।

अपने टायरों की लाइफ जानें
अपनी कार के टायरों की लाइफ जानने से सड़क पर सुरक्षा बनाए रखने में मदद मिलती है। टायरों की अधिकतम लाइफ छह वर्ष होती है। और उनके लुक की परवाह किए बिना उन्हें इतने समय के बाद बदल देना चाहिए। टायर का रबर समय के साथ खराब हो जाता है जो बाद में आपकी कार की ग्रिप और स्थिरता को प्रभावित करता है। नियमित जांच, उचित देखभाल और समय पर बदलने से टायर की लंबी लाइफ होती है और उनसे टॉप परफॉर्मेंस मिलता है।
विज्ञापन

मौसमे के हिसाब से बदलाव
भारत में, सुरक्षित और कुशल ड्राइविंग के लिए अपने टायरों को मौसम के साथ बदलना महत्वपूर्ण है। टायरों की लाइफ लंबी बनाए रखने और अपने वाहन के परफॉर्मेंस को अधिकतम करने में मदद के लिए मौसम के मुताबिक अपने टायरों को बदलना जरूरी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें