फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी कार में भरवाएं प्रीमियम पेट्रोल या सामान्य तेल, जानें कौन सा ईंधन है बेहतर

Wed, 23 Dec 2020 04:33 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रीमियम पेट्रोल और आम पेट्रोल में अंतर केवल ऑक्टेन का होता है। आम पेट्रोल में जहां ऑक्टेन की मात्रा 87 होती है, तो वहीं प्रीमियम में यह 91 तक होती है। वहीं इंडियन ऑयल ने जो अभी हाई ऑक्टेन XP100 प्रीमियम ग्रेड पेट्रोल लॉन्च किया है, उसमें ऑक्टेन की मात्रा 100 है
विज्ञापन
पेट्रोल पंप - फोटो : PTI (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने हाई ऑक्टेन पेट्रोल लॉन्च किया है। जिसे कंपनी प्रीमियम पेट्रोल के तौर पर बेचती है। कंपनी का कहना है कि मौजूदा समय में आ रही नई पेट्रोल इंजन वाली कारों के लिए यह बेहतर है। वहीं बड़ा सवाल यह है कि आम पेट्रोल के मुकाबले महंगा प्रीमियम पेट्रोल कितना फायदेमंद है, साथ ही क्या इसे आम कारों में ही डलवाया जा सकते है। आइए जानते हैं...

विज्ञापन

 
इंडियन ऑयल के अलावा और भी तेल कंपनियां प्रीमियम पेट्रोल का उत्पादन कर रही हैं। कंपनियों का दावा होता है कि आम पेट्रोल के मुकाबले ये ज्यादा बेहतर है और इंजन माइलेज के साथ अच्छी परफॉरमेंस भी देता है। कई लोग जब फ्य़ूल पंप पर तेल भरवाने जाते हैं तो सोच में पड़ जाते हैं कि प्रीमियम भरवाऊं या आम पेट्रोल। हालांकि प्रीमियम पेट्रोल आम पेट्रोल के मुकाबले 15 रुपये तक महंगा होता है।

प्रीमियम पेट्रोल vs नॉर्मल पेट्रोल

प्रीमियम पेट्रोल और आम पेट्रोल में अंतर केवल ऑक्टेन का होता है। आम पेट्रोल में जहां ऑक्टेन की मात्रा 87 होती है, तो वहीं प्रीमियम में यह 91 तक होती है। वहीं इंडियन ऑयल ने जो अभी हाई ऑक्टेन XP100 प्रीमियम ग्रेड पेट्रोल लॉन्च किया है, उसमें ऑक्टेन की मात्रा 100 है। इसकी कीमत डेढ़ सौ रुपये प्रति लीटर के आसपास बताई जा रही है। दिल्ली और नोएडा में कीमत 160 रुपये प्रति लीटर है। हाई ऑक्टेन का फायदा यह है कि जब इंजन के सिलंडर में ईंधन पहले ही प्रज्वलित हो जाता है, तो इसे नॉक कहा जाता है। यह प्रभाव को कम कर इंजन को नुकसान होने से रोकता है। हाई ऑक्टेन फ्यूल आसानी से पहले से प्रज्वलित नहीं होता है। ऑक्टेन संख्या जितनी अधिक होती है, उतना ही पेट्रोल नॉक को रोकने में सक्षम होता है। यही वजह है कि हाई-परफॉरमेंस कारों में हाई कंप्रेशन इंजन होता है, जो प्रीमियम पेट्रोल डालने पर ज्यादा पावर देता है।

क्या हैं प्रीमियम पेट्रोल के फायदे

तेल कंपनियों का दावा है कि प्रीमियम पेट्रोल के इस्तेमाल से कारें ज्यादा माइलेज देती हैं। वहीं हाई ऑक्टेन पेट्रोल नॉर्मल पेट्रोल के मुकाबले कम प्रदूषण करता है। वहीं कुछ कंपनियों का दावा है कि विशेष प्रकार के इंजन वाले वाहनों में यह शानदार परफॉरमेंस देता है।

क्या आपको भरवाना चाहिए प्रीमियम पेट्रोल

ध्यान रखें अपनी गाड़ी में प्रीमियम पेट्रोल के इस्तेमाल से पहले गाड़ी का मैनुअल पढ़ लें। अगर आपकी मैनुअल में ऑटो निर्माता कंपनी ने आपकी कार के इंजन के लिए नॉर्मल पेट्रोल के ही इस्तेमाल की सलाह दी है, तो प्रीमियम पेट्रोल को भूलकर भी न भरवाएं, इससे इंजन को नुकसान हो सकता है।

क्या है हाई ऑक्टेन पेट्रोल

हाई ऑक्टेन पेट्रोल आजकल आ रही है हाई परफॉरमेंस कारों जैसे टर्बोचार्ज्ड इंजन वाली कारों में भरवा सकते हैं। ऐसी कारों के इंजन के सिलंडर में ईंधन पहले से प्रज्वलित नहीं होता है। वहीं कुछ लोग अपनी कारों में अनजाने में हाई ऑक्टेन पेट्रोल भरवाने लगते हैं, जो नुकसानदेह हो सकता है। अगर आपकी कार टर्बो इंजन वाली नहीं है, तो हाई ऑक्टेन पेट्रोल बिल्कुल न भरवाएं।
विज्ञापन

क्या होगा अगर आम कार में डालें हाई ऑक्टेन

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर आप सामान्य इंजन में हाई ऑक्टेन पेट्रोल भरवाते हैं तो आपकी गाड़ी का इंजन ईंधन को मुश्किल से प्रज्वलित या बर्न कर पाएगा, जिसका इंजन पर नकारात्मक असर हो सकता है।

क्या हैं फायदे

  • हाई ऑक्टेन पेट्रोल उन लोगों के बेहतर है, जिनके पास टर्बोचार्ज्ड इंजन वाली कारें हैं। ऐसी कारों की परफॉरमेंस इसके इस्तेमाल से बढ़ जाती है। मोटरस्पोर्ट्स के लिए यह ईंधन बेस्ट है।
  •  हाई ऑक्टेन ईंधन कम प्रदूषण फैलाता है, और पर्यावरण के लिए बेहतर है। साथ ही यह ग्रीन हाऊस गैसों का प्रभाव कम करता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें