दुनिया भर में चार दरवाजे वाली सेडान के सबसे दमदार वर्जन के रूप में Porsche AG ने नई Panamera Turbo S E-Hybrid और Panamera GTS से पर्दा उठा दिया है। नई Porsche Panamera Turbo S E-Hybrid इलेक्ट्रिक असिस्टेंस के साथ V8 इंजन वाली है और यह मॉडल पर उपलब्ध नया रेंज-टॉपिंग वर्जन है। इस बीच, Panamera GTS V8 इंजन के गैर-हाइब्रिड वर्जन के साथ काम करती है और तुलनात्मक रूप से थोड़ी कम पावर पैदा करती है। गौरतलब है कि भारत में फिलहाल सिर्फ Panamera GTS ही मिलती है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.34 करोड़ रुपये है।
2025 Porsche Panamera GTS स्पेसिफिकेशन्स
नई Porsche Panamera Gran Turismo Sport (GTS) अपने लेटेस्ट वर्जन में ज्यादा स्पोर्टी हो गई है। इसमें 4.0-लीटर बाई-टर्बो V8 इंजन है जो 493 bhp का पावर देता है, जो अपने पूर्ववर्ती से 20 bhp ज्यादा है। यह 3.8 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है, जो सेकंड का दसवां हिस्से जितना तेज है। इसकी टॉप स्पीड 302 किमी प्रति घंटे तक सीमित है।
Porsche Panamera GTS
- फोटो : Porsche
2025 Porsche Panamera GTS परफॉर्मेंस अपग्रेड
स्टैंडर्ड Panamera की तुलना में जो 1.70 करोड़ रुपये में बिकती है, नई जनरेशन Panamera GTS रिवाइज्ड एयर सस्पेंशन के साथ 10 मिमी नीचे है। चार-दरवाजे वाली परफॉर्मेंस सेडान में ज्यादा रिस्पॉन्सिव ड्राइव के लिए बीफेड-अप एंटी-रोल बार और एक सीमित-स्लिप डिफरेंशियल भी मिलता है। Panamera GTS को खास SportDesign (स्पोर्ट डिजाइन) पैकेज और स्पोर्टी इंटीरियर के जरिए अलग पहचाना जा सकता है।
2025 Porsche Panamera GTS स्टाइलिंग में बदलाव
लुक और डिजाइन, नई जनरेशन Panamera GTS को कार के किनारों और पीछे काले GTS लोगो मिलते हैं। इसमें डार्क-टिंटेड एचडी मैट्रिक्स एलईडी हेडलैंप और टेललाइट्स के साथ-साथ रेड ब्रेक कैलीपर्स भी मिलते हैं। स्पोर्ट पैकेज में साटन मैट ब्लैक-फिनिश वाले साइड स्कर्ट, फ्रंट में इनसेट, साइड विंडो ट्रिम और रियर बम्पर शामिल हैं। एग्जॉस्ट टिप्स डार्क ब्रॉन्ज फिनिश में आते हैं जो एक अच्छा कंट्रास्ट लाते हैं। GTS को एन्थ्रेसाइट ग्रे में फिनिश्ड 21-इंच टर्बो एस सेंटर-लॉक व्हील मिलते हैं।
Porsche Panamera GTS
- फोटो : Porsche
2025 Porsche Panamera GTS केबिन
Panamera GTS के केबिन को भी पूरे इंटीरियर में इस्तेमाल किए गए रेस-टेक्स जैसे साबर के साथ स्पोर्टी ट्रीटमेंट मिलता है। इसमें 18-वे एडजस्टमेंट वाली एडेप्टिव स्पोर्ट सीटें, एक बोस साउंड सिस्टम और एक स्टॉपवॉच और पुश-टू-पास फंक्शन के साथ एक स्पोर्ट क्रोनो पैकेज है। पोर्श दो GTS-स्पेसिफिक इंटीरियर पैकेज - कारमाइन रेड और स्लेट ग्रे नियो - के साथ आती है, जो केबिन को एक पर्सनल टच देता है।