Porsche Macan S और GTS का सफर खत्म
वैश्विक स्तर पर पोर्शे ने पिछले साल अप्रैल से ही पेट्रोल इंजन वाले मैकेन मॉडल्स को धीरे-धीरे बंद करना शुरू कर दिया था। कंपनी ने प्लान किया है कि 2026 तक सभी बाजारों से पेट्रोल वेरिएंट्स हटा लिए जाएंगे। भारत में अब कंपनी के पास सिर्फ एंट्री-लेवल मैकेन बचा है, जो कि 2.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन से लैस है। यह इंजन 261 बीएचपी और 400 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। इस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत करीब एक करोड़ रुपये से कुछ कम है।
यह भी पढ़ें - 2025 TVS Apache RR 310: टीवीएस ने लॉन्च की नई 2025 अपाचे RR 310, जानें क्या है खास
जहां तक Macan S और GTS की बात है, दोनों ही वेरिएंट्स 2.9 लीटर V6 टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आते थे। Macan S में यह इंजन 375 बीएचपी और 520 एनएम, जबकि Macan GTS में 434 बीएचपी और 550 एनएम का जबरदस्त आउटपुट देता था। इनकी कीमतें भी शानदार थीं- Macan S की एक्स-शोरूम कीमत थी करीब डेढ़ करोड़, और Macan GTS की थी करीब डेढ़ करोड़ रुपये से कुछ ज्यादा है।
यह भी पढ़ें - Honda Elevate and Amaze CNG: होंडा की नई पेशकश, अब एलिवेट और अमेज में भी मिलेगा सीएनजी ऑप्शन, जानें अहम बातें
अब एंट्री-लेवल एसयूवी बना मैकेन इलेक्ट्रिक
पेट्रोल वेरिएंट्स के हटने के बाद, अब पोर्शे के लाइनअप में मैकेन इलेक्ट्रिक को एंट्री-लेवल एसयूवी के तौर पर पेश किया गया है। ग्राहक अब मैकेन इलेक्ट्रिक, मैकेन 4 एस इलेक्ट्रिक और मैकेन टर्बो इलेक्ट्रिक में से कोई भी मॉडल चुन सकते हैं। इनकी कीमतें करीब सवा करोड़ रुपये से कुछ ज्यादा से शुरू होकर करीब पौने 2 करोड़ रुपये तक जाती हैं। सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं।
यह भी पढ़ें - 2025 Kawasaki Eliminator: 2025 कावासाकी एलिमिनेटर बाइक लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
यह भी पढ़ें - 2025 Kawasaki Ninja 650 KRT: भारत में लॉन्च हुई 2025 निंजा 650 केआरटी एडिशन, जानें कीमत और खूबियां