Porsche 911 Spirit 70 unveiled at Shanghai Auto Show
- फोटो : Porsche
Porsche 911 Spirit 70: दमदार इंजन और नया हाइब्रिड सेटअप
911 Spirit 70 मौजूदा 911 Carrera GTS Cabriolet पर आधारित है। लेकिन इसमें एक नया परफॉर्मेंस हाइब्रिड सिस्टम दिया गया है। इसमें 3.6-लीटर का बॉक्सर इंजन लगा है, जिसे एक eTurbo, PDK ट्रांसमिशन में इलेक्ट्रिक मोटर और हाई-वोल्टेज सिस्टम के साथ जोड़ा गया है। ये सब मिलकर कार में 534 bhp की पावर और 610 Nm का टॉर्क जनरेट करते हैं।
जहां इंजन और तकनीक के मामले में यह कार पोर्शे के लेटेस्ट हाइब्रिड डेवलपमेंट की मिसाल है, वहीं इसका लुक आपको सीधे 70 के दशक की याद दिलाता है।
यह भी पढ़ें - EV: भारतीय ईवी कंपनियों को बड़ा झटका, चीन ने रेयर अर्थ मैग्नेट के निर्यात पर लगाई रोक