ग्रेप के सख्त नियम
हर साल सर्दियों में जब दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बढ़ जाता है, तो सरकार ग्रेप के तहत सख्त कदम उठाती है। ग्रेप के स्टेज 3 और 4 लागू होने पर बीएस-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियों पर दिल्ली की सड़कों पर चलने पर रोक लग जाती है।
यह भी पढ़ें - Delhi EV Policy 2.0: एक लाख रुपये से कम कीमत वाले टॉप इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, जानें कितनी है रेंज
ग्रेप स्टेज 3 तब लागू होता है जब एक्यूआई 350 से ऊपर चला जाता है, और स्टेज 4 तब जब एक्यूआई 400 पार कर जाता है। इन हालातों में पुराने और ज्यादा प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर सबसे पहले कार्रवाई होती है।
यह भी पढ़ें - EV Policy: दिल्ली की नई ईवी नीति 2.0 का लक्ष्य 2027 तक 95% इलेक्ट्रिक वाहन, 20,000 नौकरियां पैदा होने की संभावना
इस बार 42 दिन लागू रहा ग्रेप
डीपीसीसी की रिपोर्ट के मुताबिक इस बार ग्रेप कुल 42 दिन लागू रहा। 13 दिन स्टेज 3 के अंतर्गत और 29 दिन स्टेज 4 के अंतर्गत। इस दौरान प्रशासन ने पुराने नियम तोड़ने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया और हजारों चालान काटे।
यह भी पढ़ें - Volkswagen Tiguan R-Line: भारत में लॉन्च हुई नई फॉक्सवैगन टिगुआन आर-लाइन एसयूवी, जानें कीमत और फीचर्स
करीब 4.5 लाख गाड़ियों की चेकिंग
जनवरी से दिसंबर 2024 के बीच प्रशासन ने करीब 4.5 लाख गाड़ियों की जांच की। इस दौरान लगभग 50,000 ऐसे ट्रक भी पकड़े गए जो दिल्ली में घुसने की इजाजत नहीं रखते थे लेकिन फिर भी कोशिश कर रहे थे। इन्हें दिल्ली की सीमाओं पर ही रोक कर वापस भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें - VIP Number: '007' को लेकर ऐसी दीवानगी! केरल के कारोबारी ने लेम्बोर्गिनी के लिए 46 लाख रुपये में खरीदी ये नंबर प्लेट
गाड़ियों पर बैन काफी नहीं
सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (सीएसई) की पर्यावरण विशेषज्ञ अनुमिता रॉय चौधरी का मानना है कि सिर्फ गाड़ियों पर बैन लगाना ही काफी नहीं होगा। लंबे समय का हल तभी निकलेगा जब दिल्ली में बेहतर और भरोसेमंद पब्लिक ट्रांसपोर्ट (सार्वजनिक परिवहन) सिस्टम तैयार किया जाए।
यह भी पढ़ें - Tata Curvv Dark Edition: टाटा कर्व डार्क एडिशन लॉन्च, जानें फीचर्स और क्या हुए बदलाव
उनका कहना है कि अगर लोगों को आरामदायक, समय पर चलने वाली और सुरक्षित सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिलेगी। तो लोग स्वाभाविक रूप से अपनी निजी गाड़ियों का इस्तेमाल कम करेंगे। इससे प्रदूषण पर ज्यादा असरदार तरीके से काबू पाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - Affordable HUD Cars: हेड-अप डिस्प्ले फीचर वाली सात सबसे सस्ती कारें, टेक्नोलॉजी के साथ सुरक्षा भी