फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Electric Hoverboard: पुलिस इस शहर में गश्त के लिए इस्तेमाल करेगी इलेक्ट्रिक होवरबोर्ड, जानें इसकी खासियत

Fri, 01 Sep 2023 05:38 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शहर की पुलिस ने व्यस्त सड़कों और संकरी गलियों में गश्त करने के लिए Electric Hoverboard इलेक्ट्रिक होवरबोर्ड का इस्तेमाल शुरू किया है। पहले चरण में भीड़ नियंत्रण और ओवरऑल निगरानी के लिए विभाग 4 होवरबोर्ड का इस्तेमाल करेगा।
विज्ञापन
Thiruvananthapuram Police using Electric Hoverboard - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिरुवनंतपुरम शहर की पुलिस ने व्यस्त सड़कों और संकरी गलियों में गश्त करने के लिए Electric Hoverboard इलेक्ट्रिक होवरबोर्ड का इस्तेमाल शुरू किया है। पहले चरण में भीड़ नियंत्रण और ओवरऑल निगरानी के लिए विभाग 4 होवरबोर्ड का इस्तेमाल करेगा।
विज्ञापन


अभी यहां होगा इस्तेमाल
बाद के चरण में सिटी पुलिस ऐसे 10 और होवरबोर्ड को शामिल करेगी। नगर आयुक्त सी एच नागराजू ने कहा कि होवरबोर्ड का इस्तेमाल पहले ओणम सप्ताह समारोह के लिए किया जाएगा।

उन्होंने कहा, "हम उन क्षेत्रों में होवरबोर्ड का इस्तेमाल करेंगे जहां पैदल यात्रियों की आवाजाही ज्यादा है। मनावीयम विधि, चालाई बाजार और पूर्वी किला जैसे क्षेत्र वे स्थान हैं जिन्हें हमने होवरबोर्ड तैनात करने के लिए चुना है।"
विज्ञापन


क्या होता है होवरबोर्ड
होवरबोर्ड में दो पहिये, एक हैंडल और पुलिस के खड़े होने के लिए एक प्लेटफॉर्म शामिल है। उपकरण में एक सेल्फ-बैलेंसिंग फीचर्स होता है। इसकी खासियत यह है कि पुलिस पतली गलियों में भी इसका इस्तेमाल कर सकेगी। 
विज्ञापन


क्या हैं इसके फायदे
पुलिस आयुक्त ने कहा कि होवरबोर्ड उन क्षेत्रों में बेहद उपयोगी होंगे जहां विभाग के दोपहिया और चार पहिया वाहन नहीं पहुंच पाते हैं।

पुलिस ने बल के आधुनिकीकरण के हिस्से के रूप में होवरबोर्ड पेश करने का फैसला लिया। पायलट प्रोजेक्ट पिछले साल कोच्चि में सफलतापूर्वक लागू किया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें