फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद छोटी और सस्ती हैचबैक कारों की बढ़ेगी मांग, सेकंड हैंड कार बाजार भी होगा गुलजार!

Mon, 25 May 2020 12:17 PM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
(File Photo) - फोटो : PTI
विज्ञापन

महामारी के प्रसार से बने हालात से ऑटो सेक्टर में मौजूदा हालात बदलते दिखाई दे रहे हैं। इसके चलते ऑटो कंपनियों का कहना है कि गाड़ियों की बिक्री पर भी महामारी से बनी परिस्थितियों का असर पड़ सकता है। संक्रमण के डर और मेल-मुलाकात के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों के चलते मारुति सुजुकी, होंडा, टोयोटा और टाटा मोटर्स जैसी प्रमुख वाहन निर्माताओं को निजी वाहनों की मांग बढ़ने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
Trending Videos

लोग निजी वाहनों को देंगे ज्यादा अहमियत

कंपनियों का मानना है कि लोग सार्वजनिक परिवहन से दूरी बनाएंगे। मारुति सुजुकी इंडिया को लॉकडाउन खत्म होने के बाद की स्थिति में कम कीमतों वाली कारों की मांग बढ़ने की उम्मीद है। कंपनी के कार्यकारी निदेशक (सेल्स एंड मार्केटिंग) शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि लोग सार्वजनिक परिवहन की जगह निजी वाहनों को वरीयता देंगे। कई ग्राहक सर्वेक्षणों में भी यह बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि आर्थिक गतिविधियों के नरम रहने और लोगों की क्रय शक्ति प्रभावित होने से लोग निजी परिवहन के लिए छोटी या कम कीमत वाली कारें खरीदना पसंद करेंगे। 

बढ़ सकती है कारों की बिक्री

टोयोटा किर्लोस्कर के प्रवक्ता ने कहा कि संक्रमण से बचने के लिए लोग निजी वाहनों की ओर बढ़ सकते हैं। हालांकि यह ध्यान रखना होगा कि मौजूदा समय में ग्राहकों की मांग सीमित रहने वाली है। होंडा कार्स इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और विपणन एवं बिक्री निदेशक राजेश गोयल ने कहा कि लोग संक्रमण को लेकर ज्यादा सजग रहेंगे, इसलिए सार्वजनिक परिवहन की जगह लोग निजी वाहनों को ज्यादा अहमियत देंगे। उन्होंने कहा कि इससे कारों की बिक्री बढ़ सकती है। 
विज्ञापन

सेकंड हैंड कार बाजार में आएगी तेजी

वहीं जानकारों का मानना है कि भारत सहित दुनियाभर में वायरस संकट से हाहाकार मचा है। लोग लॉकडाउन खुलने का इंतजार कर रहे हैं। उद्योग सेक्टरों की हालत खराब है। कैश फ्लो के चलते पैसे की किल्लत शुरू हो गई है। वहीं आर्थिक तंगी के इस समय में जो लोग वाहन खरीदने का प्लान कर रहे थे, वह अब पैसों को संभालकर रखना पसंद करेंगे। जानकारों का मानना है कि जो लोग नई कार खरीदने का विचार कर रहे थे, उनमें से ज्यादातर लोग अब सेकंड हैंड कार खरीदना पसंद करेंगे। यानी लॉकडाउन के बाद बाजार में सेकंड हैंड कारों को लेकर तेजी आ सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें