फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Petrol vs CNG: पेट्रोल बनाम सीएनजी कार, जानें ईंधन खर्च, माइलेज और ड्राइविंग अनुभव की पूरी तुलना

Tue, 10 Feb 2026 09:51 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नई कार खरीदने के बारे में सोचते समय, कई लोगों के लिए सबसे बड़ा सवाल यह होता है कि पेट्रोल कार लें या फिर सीएनजी कार। 10 लाख रुपये तक के बजट वालों के लिए यह फैसला मुश्किल हो सकता है।
विज्ञापन
CNG Cars - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CNG or Petrol Car Which is Better in Hindi: नई कार खरीदते समय सबसे बड़ा सवाल अक्सर यही होता है कि Petrol (पेट्रोल) कार ली जाए या CNG (सीएनजी)। खासकर तब, जब बजट करीब 10 लाख रुपये तक हो। दोनों विकल्प अपने-अपने फायदे और सीमाओं के साथ आते हैं। इसलिए सही चुनाव आपकी रोजमर्रा की जरूरतों, ड्राइविंग पैटर्न और प्राथमिकताओं पर निर्भर करता है। 

विज्ञापन

ईंधन खर्च रोजाना बजट को कितना प्रभावित करता है?
कार की रोजाना की रनिंग कॉस्ट पर सबसे बड़ा असर ईंधन की कीमत का पड़ता है। आम तौर पर सीएनजी, पेट्रोल के मुकाबले सस्ती होती है। हालांकि अलग-अलग शहरों में कीमतों में फर्क हो सकता है।

दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में सीएनजी की कीमत आमतौर पर 80 रुपये प्रति किलोग्राम से कम रहती है। जिससे रोजाना आने-जाने वालों को अच्छी बचत मिलती है। छोटे शहरों में सीएनजी 85 रुपये से 100 रुपये प्रति किलोग्राम तक हो सकती है। फिर भी कुल मिलाकर यह पेट्रोल से किफायती ही रहती है। 

माइलेज के मामले में कौन आगे है?
माइलेज की बात करें तो सीएनजी कारों को साफ तौर पर बढ़त मिलती है। जहां पेट्रोल कारें औसतन 15 से 22 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती हैं। वहीं सीएनजी कारें करीब 22 से 35 किमी प्रति किलोग्राम तक चल सकती हैं।

बेहतर माइलेज और कम ईंधन खर्च के कारण मारुति, टाटा और ह्यूंदै जैसी कंपनियों की सीएनजी कारें और सीएनजी एसयूवी तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं। और इस सेगमेंट की बिक्री में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। 

परफॉर्मेंस और पावर में किसका पलड़ा भारी है?
पावर और टॉर्क के मामले में पेट्रोल कारें आमतौर पर सीएनजी से बेहतर होती हैं। ओवरटेक करते समय या तेज रफ्तार पर चलाने में सीएनजी कारों में पावर की कमी महसूस हो सकती है।

इसके उलट, पेट्रोल कारें बेहतर पिक-अप, स्मूद ड्राइव और हाईवे पर ज्यादा आरामदायक अनुभव देती हैं। इसलिए लंबी दूरी के सफर के लिए इन्हें ज्यादा मुफीद माना जाता है।
विज्ञापन

रोजाना इस्तेमाल के लिए आखिर कौन सा विकल्प सही है?
अगर आपका मुख्य लक्ष्य शहर के अंदर रोज लंबी दूरी तय करना और ईंधन खर्च कम रखना है। तो सीएनजी कार एक किफायती और व्यावहारिक विकल्प साबित हो सकती है।

लेकिन यदि आपके लिए तेज एक्सीलरेशन, बेहतर परफॉर्मेंस और हाईवे ड्राइविंग ज्यादा महत्वपूर्ण है। तो पेट्रोल कार चुनना ज्यादा समझदारी भरा निर्णय होगा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें