फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accidents In India: सड़क हादसों पर राष्ट्रपति ने जताया दुख, अधिकारियों से कही यह बात, जानें पूरी डिटेल

Mon, 06 Feb 2023 10:07 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशभर में होने वाले सड़क हादसों पर चिंता जताई। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों से हादसों का समाधान करने की बात भी कही।

विज्ञापन
हादसे में भिड़े कई वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी देश में होने वाले सड़क हादसों पर दुख जताया। साथ ही उन्होंने अधिकारियों से इनका हल निकालने की बात भी कही। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि राष्ट्रपति ने अधिकारियों से क्या कहा और देश में औसतन कितने सड़क हादसे होते हैं और इनमें कितने लोगों की मौत हो जाती है।

विज्ञापन


राष्ट्रपति ने जताया दुख
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को देश भर में सड़क पर होने वाली मौतों की बड़ी संख्या पर चिंता जताई। उन्होंने सड़क इंजीनियरिंग सेवाओं में शामिल होने वाले युवा अधिकारियों से ऐसी घटनाओं को कम करने के लिए बेहतरीन तकनीक से समाधान तैनात करने का आग्रह भी किया।

अधिकारियों से की मुलाकात
केंद्रीय इंजीनियरिंग सेवा (सड़क) के सहायक कार्यकारी इंजीनीयर्स का एक दल सोमवार को राष्ट्रपति से मिलने राष्ट्रपति भवन गया था। जहां इंजीनियर्स को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने यह बात कही। इनके अलावा भारतीय डाक और दूरसंचार लेखा और वित्त सेवा और भारतीय नौसेना सामग्री प्रबंधन सेवा के अधिकारियों ने भी राष्ट्रपति से मुलाकात की।
विज्ञापन


अधिकारियों से राष्ट्रपति ने यह कहा
राष्ट्रपति ने केंद्रीय इंजीनियरिंग सेवा (सड़क) के अधिकारियों से कहा कि मैंने देश भर में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों की बढ़ती संख्या पर ध्यान दिया है। मैं आप सभी से सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए बेहतरीन इंजीनियरिंग और तकनीकी समाधानों को लागू करने का आग्रह करती हूं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अधिकारियों से कहा कि साथी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी "सर्वोच्च" प्राथमिकता होनी चाहिए। राष्ट्रपति ने कहा कि भारत में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सड़क नेटवर्क है और यह "महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा" एक राष्ट्र के आर्थिक विकास और विकास के लिए महत्वपूर्ण है।

होते हैं कितने सड़क हादसे
कुछ समय पहले केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से एक डाटा जारी किया गया था। जिसमें बताया गया था कि देशभर में साल 2021 के दौरान कितने सड़क हादसे हुए। डाटा के मुताबिक साल 2021 में नेशनल हाइवे पर कुल 128825 हादसे हुए जिनमें कुल 56007 मौत हुईं। सड़क हादसों की यह संख्या साल 2020 के मुकाबले 11.6 फीसदी ज्यादा है। नेशनल हाइवे पर सबसे ज्यादा ओवर स्पीडिंग, गलत दिशा में ड्राइविंग, शराब पीकर वाहन चलाने पर, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करने पर, रेड लाइट जंप करने पर सबसे ज्यादा हादसे होते हैं। इनके अलावा देशभर में साल 2021 के दौरान कुल हादसों में से 17.1 फीसदी हादसे और भी कारणों से हुए थे।

विज्ञापन

 राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी दो दिवसीय ओडिशा यात्रा  
 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 10 फरवरी से ओडिशा की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगी। इस बाबत ओडिशा सरकार ने सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे की तैयारियों की समीक्षा की। इस बारे में मुख्य सचिव एससी महापात्र ने एक बैठक की अध्यक्षता की। इसमें वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और सभी संबंधित विभागों के प्रमुखों ने भाग लिया। इस दौरान सुरक्षा उपायों पर विस्तार से चर्चा हुई। 

ये है राष्ट्रपति का कार्यक्रम
राष्ट्रपति का भुवनेश्वर में दो और कटक में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि वह 11 फरवरी की सुबह राज्य की राजधानी में लिंगराज मंदिर में भी दर्शन करने वाली हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें