फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanjhawla Case: डंडी लगने पर भी लोग रुककर कार देखते हैं, जानें कई किलोमीटर तक घिसटने पर क्या बोले एक्सपर्ट

सार

नए साल पर दिल्ली के कंझावला में दर्दनाक घटना हुई। घटना में एक लड़की की मौत हो गई। मौत से पहले कार से टक्कर हुई और फिर कई किलोमीटर तक लड़की को कार से घसीटा गया। इस मामले पर एक्सपर्ट्स की क्या राय है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Delhi Case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल पर दिल्ली के कंझावला में चौंकाने वाला मामला सामने आया। घटना में पहले एक कार ने स्कूटी को टक्कर मारी और फिर युवती कार के नीचे फंस गई। जिसके बाद लड़की को कई किलोमीटर तक घसीटा गया जिससे उसकी मौत हो गई। क्या वाकई में किसी कार के नीचे कोई फंस जाए तो चलाने वालों को उसकी जानकारी नहीं होगी। ऐसे ही कुछ सवालों का जवाब कार एक्सपर्ट टूटू धवन ने दिया।

विज्ञापन


1. क्या ऐसा हो सकता है कि कार के नीचे युवती के आने का पता अंदर बैठे युवकों को नहीं लगा?
जवाब: अगर चलती हुई कार में डंडी लग जाए तो भी लोग कार देखने के लिए रुक जाते हैं लेकिन यहां पर तो इंसान को घसीटते रहे। ऐसा हो ही नहीं सकता कि आपको पता ना चले। यह भी नहीं हो सकता कि कार में तेज म्यूजिक चल रहा हो तो भी ऐसा कुछ होता है तो जरूर पता चलता है।

2. आजकल कारों में फ्लोरिंग और डैंपिंग करवाई जाती है, जिससे बाहर से आने वाली आवाज में फर्क आता है। क्या इतना फर्क आ सकता है कि किसी तरह का शोर नहीं आए।
विज्ञापन

जवाब: डैंपिंग और फ्लोरिंग करवाने पर सिर्फ रोड नाइस में ही फर्क आता है। जब कार हाईस्पीड में होती है तो टायर से आने वाली आवाज को कम करने के लिए इसका उपयोग किया जा सकता है। आमतौर पर आवाज आना पूरी तरह से खत्म नहीं होती। सिर्फ रोल्स रॉयस जैसी कुछ बेहद महंगी कारों में ही केबिन में आवाज नहीं आती।

3. अगर किसी के साथ ऐसा हादसा होता है तो किन बातों का ध्यान रखकर सुरक्षित रहा जा सकता है।
जवाब: आजतक हमने तो ऐसा नहीं सुना कि गलती से ऐसा हो जाए। पहले के जमाने में टार्चर करने के लिए इस तरह की सजाएं दी जाती थीं लेकिन अब ऐसा नहीं होता। इसलिए यह जानकर किया गया लगता है।

आरोपियों के खुलासे से उठ रहे कई सवाल
कार के शीशे बंद थे और तेज आवाज में गाने चला रहे थे। उन्हें सुल्तानपुरी इलाके में कार से किसी चीज के टकराने की आवाज आई थी, लेकिन उन लोगों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। साथ ही सड़क खराब होने की वजह से उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि कार में युवती फंस गई है।

पुलिस ने किया था दावा
पुलिस का दावा था कि आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह नए साल की पूर्व संध्या पर पार्टी से शामिल हुए थे। उन लोगों ने अमित खन्ना के अवंतिका में रहने वाले एक परिचित से कार ली थी। पार्टी के दौरान इन लोगों ने शराब पी थी। उसके बाद वह अपने एक साथी को मंगोलपुरी छोड़ने आए थे। जहां से वह रोहिणी की ओर जा रहे थे।

पीडि़ता की दोस्त ने किया बड़ा खुलासा
मृतक अंजलि की सहेली ने यह भी कहा है कि टक्कर लगने के बाद उसकी सहेली कार के नीचे गिर गई और वह दूसरी तरफ गिरी। आरोपियों ने कार को तीन से चार बार आगे-पीछे किया था और युवती को रौंद दिया। इससे युवती कार में फंस गई थी। सहेली का कहना है कि वह सड़क दुर्घटना के बाद सदमे में आ गई थी और अपने घर चली गई थी। वहीं, बाहरी जिला पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतका की सहेली अगर समय रहते ही कदम उठा लेती तो शायद युवती जिंदा होती।

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें