स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहनों (एसयूवी) की मजबूत मांग के दम पर, भारत में यात्री वाहनों की बिक्री वित्त वर्ष 2023-24 में 42 लाख से ज्यादा यूनिट्स के साथ रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई।
विभिन्न वाहन निर्माताओं द्वारा रिकॉर्ड बिक्री के कारण पिछले वित्त वर्ष में निर्माताओं से डीलरों को कुल यात्री वाहन डिस्पैच बढ़कर 42.3 लाख यूनिट हो गया। जो वित्त वर्ष 2022-23 में 38.9 लाख यूनिट की तुलना में 9 प्रतिशत ज्यादा है।
कुल यात्री वाहन डिस्पैच में स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहनों की हिस्सेदारी वित्त वर्ष 2022-23 में 43 प्रतिशत की तुलना में पिछले वित्त वर्ष में बढ़कर 50.4 प्रतिशत हो गई।
एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) सेगमेंट में साल-दर-साल 28 प्रतिशत, हैचबैक में 12 प्रतिशत, सेडान में 6 प्रतिशत, एमपीवी (बहुउद्देशीय वाहन) में 19 प्रतिशत और वैन में 6.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
हालांकि, उद्योग के जानकारों को 31 मार्च, 2024 को समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष के उच्च आधार प्रभाव (हाई बेस इफेक्ट) के कारण उद्योग को चालू वित्त वर्ष में "एकल-अंक" बिक्री बढ़ोतरी देखे जाने की उम्मीद है।