कंपनी पर खामी छिपाने का आरोप
लड़की के माता-पिता का आरोप है कि टेस्ला इस खामी के बारे में वर्षों से जानती थी, लेकिन कभी उसे ठीक नहीं किया। इस वजह से उनकी बेटी क्रिस्टा त्सुकाहारा हादसे के वक्त बाहर निकलने की कोशिश करने के बावजूद गाड़ी में फंसी रह गई।
यह भी पढ़ें - 2025 Mahindra Thar: 2025 महिंद्रा थार हुई लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और नए मॉडल में क्या है खास
यह भी पढ़ें - Citroen Aircross X: सिट्रोन एयरक्रॉस X भारत में लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और क्या है नया
कैसे हुआ हादसा
मुकदमे के मुताबिक, क्रिस्टा सैन फ्रांसिस्को के पास एक सबर्ब में Tesla Cybertruck (टेस्ला साइबरट्रक) की पिछली सीट पर बैठी थी। गाड़ी का ड्राइवर नशे में था और ड्रग्स भी लिया हुआ था। इसी दौरान ट्रक एक पेड़ से जा टकराया। हादसे में गाड़ी में बैठे चार लोगों में से तीन की मौत हो गई, जिसमें ड्राइवर भी शामिल था। चौथे यात्री को बचावकर्मी ने खिड़की तोड़कर बाहर निकाला।
यह भी पढ़ें - Auto Freight Train: उत्तर रेलवे की कश्मीर के लिए पहली ऑटो ट्रेन, मानेसर से अनंतनाग तक भेजी गईं 116 गाड़ियां
यह भी पढ़ें - FASTag Annual Pass: फास्टैग वार्षिक पास से बड़ी बचत, नोएडा के शख्स ने 11,000 किमी की यात्रा कर बचाए हजारों रुपये, 80 ट्रिप अभी भी बाकी
क्या है डिजाइन की खामी
मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि टेस्ला कारों के दरवाजे तब नहीं खुलते जब बैटरी आग में जल जाती है या किसी वजह से काम करना बंद कर देती है। ऐसे में बैटरी लॉक को हटाने वाले मैनुअल रिलीज का पता लगाना कठिन होता है। यही खामी क्रिस्टा की मौत की वजह बनी।
यह भी पढ़ें - Tesla: हैदराबाद में टेस्ला की हुई वाहन पूजा, सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा- नींबू-मिर्च के बिना टेस्ला भी सेफ नहीं है!
यह भी पढ़ें - DL: जल्द ही कड़े प्रतिबंध, नशे में गाड़ी चलाने पर निलंबित होगा लाइसेंस, बार-बार उल्लंघन पर प्रतिबंध का खतरा
पहले भी उठ चुकी है सुरक्षा पर सवाल
टेस्ला गाड़ियों की सुरक्षा को लेकर पहले भी कई मुकदमे हो चुके हैं। अगस्त में फ्लोरिडा की एक ज्यूरी ने टेस्ला की वजह से मारे गए एक छात्र के परिवार को 2,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का मुआवजा देने का आदेश दिया था।
यह भी पढ़ें - BNCAP Child Safety: भारत में बच्चों के लिए सबसे सुरक्षित हैं ये पांच कारें, खास फीचर्स से लैस, जानें सेफ्टी रेटिंग
यह भी पढ़ें - CNG SUV: त्योहारों में सीएनजी एसयूवी खरीदने की है योजना? ये हैं सात विकल्प, जानें देती हैं कितना माइलेज