सड़क पर सुरक्षित तरीके से ओवरटेक करने से पहले आपको एक बात का ध्यान रखना है कि एक बार में कई सारे वाहनों को ओवरटेक न करें। अगर एक समय पर कई सारी गाड़ियों को ओवरटेक करेंगे तो इससे दुर्घटना होने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाती है। दरअसल, ऐसा करने से कई बार वाहन की गति नियंत्रण से बाहर हो जाती है और वाहन अन्य वाहन से टकरा जाता है।
सड़क पर गाड़ी चलाते समय बहुत कम लोग वाहन के टर्न सिग्नल इंडीकेटर का इस्तेमाल करते हैं। मगर किसी वाहन से आगे निकलने से पहले टर्न सिग्नल इंडीकेटर का यूज काफी ज्यादा लाभदायक साबित होता है। इस सुविधा के जरिए वाहन चालक को पता चल जाता है कि आपको किस दिशा में जाना है, ऐसे में ओवरटेक करने में काफी आसानी हो जाती है।
सड़क पर वाहन चलाने के दौरान अगर आप ओवरटेक करना चाहते हैं तो गाड़ी के रियर व्यू मिरर की मदद ले सकते हैं। ओवरटेक करने से पहले अगर सही ढंग से रियर व्यू मिरर में यातायात देख लिया तो किसी भी हादसे की संभावना काफी कम हो जाती है। साथ ही वाहन पर भी कोई खतरा नहीं रहता है। हालांकि, काफी वाहन चालक इस नियम को फॉलो नहीं करते हैं। ऐसे में हादसा होने की आशंका बढ़ जाती है।
अगर सड़क पर गाड़ी चलाते समय ओवरटेक करना चाहते हैं तो एक बात का ध्यान रखें कि कभी भी ऐसे वाहन को ओवरटेक न करें, जो खुद ही सड़क पर ओवरटेक कर रहा हो। इस स्थिति में दूसरी गाड़ियों से टक्कर हो सकती है, जिसमें काफी गंभीर चोट लग सकती है, इसलिए ऐसा करने से बचें।
अगर आप किसी टर्न या मोड़ वाले रोड पर किसी वाहन से आगे निकलना चाहते हैं तो वाहन को हमेशा सही लेन में रखें। अगर आप मोड़ पर लेन बदलकर ओवरटेक करना चाहते हैं तो सड़क पर अन्य वाहनों को उचित ढंग से इसका संदेश दें। ऐसा करने से आप आसानी से वाहन को ओवरटेक कर सकेंगे।