फेस्टिव सीजन शुरू हो चुका है। इस समय ऑनलाइन सेल जारी है जिसमें कार के लिए कई चीजों पर डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप भी अपनी कार के लिए कुछ एसेसरीज लेना चाहते हैं तो हम इस खबर में आपको ऐसी ही पांच ऐससरीज की जानकारी दे रहे हैं।
फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है। कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर काफी आकर्षक दाम में सामान मिल रहा है। ऐसे ही अमेजन और फ्लिपकार्ट पर कार के लिए सामान काफी कम दाम में मिल रहा है। अमेजन पर ऑफर दस दिनों तक है तो फ्लिपकार्ट पर सेल 30 सितंबर तक चल रही है। इस खबर में हम आपको ऐसे ही कुछ उत्पादों की जानकारी दे रहे हैं जो आप सेल के दौरान खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
कार ट्रैश बिन
2 of 7
कार ट्रैश बिन
- फोटो : Amazon
कार में सफाई रखने के लिए ये छोटी सी चीज काफी काम आती है। ट्रैश बिन एक ऐसी एक्सेसरी है जो सफर के दौरान आपकी कार को गंदा होने से बचाती है। साइज में छोटा होने के कारण आप इसे कार के कप होल्डर, दरवाजों में बोतल की जगह या कहीं भी छोटी सी जगह में इसे फिट कर सकते हैं। ऑनलाइन सेल में इसे करीब 200 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है।
विज्ञापन
सनवाइजर टिशू बॉक्स
3 of 7
सनवाइजर टिशू बॉक्स
- फोटो : amazon
कार में सनवाइजर पर टिशू बॉक्स रखा जा सकता है। ऑनलाइन सेल में आसानी से इसे भी 300 रुपये की कीमत के आस-पास खरीदा जा सकता है। कार के सनवाइजर पर आसानी से इसे क्लिप के जरिए टांगा जा सकता है और इसे रिफिल करना भी काफी आसान है।
कार के एसी वेंट में कई बार मिट्टी जम जाती है जिससे एसी चलाते समय कम हवा आती है। अगर आपकी कार में भी इस तरह से मिट्टी जम गई है तो आप सेल में सिर्फ 150 रुपये के आस-पास खर्च कर अपनी कार के एसी वेंट्स को आसानी से साफ कर सकते हैं। इस तरह की जेल का काम होता है कि वो छोटी जगह पर गहराई से आसानी से सफाई कर सकती है। इसका इस्तेमाल एसी वेंट को साफ करने के साथ ही डैशबोर्ड, गियर कवर, डोर लॉक हैंडल, कप होल्डर, सीट्स के बीच में सफाई करने के लिए कर सकते हैं।
ऑनलाइन बाजार में कार के शीशे और विंडशील्ड को साफ करने के लिए ग्लास क्लीन टैबलेट को खरीदा जा सकता है। सिर्फ 200 रुपये में आपको ग्लास क्लीन टैबलेट मिल जाएंगी जिसे पानी में घोलने के बाद बोनट के अंदर पानी के टैंक में डाला जा सकता है और वाइपर के साथ जब पानी शीशे पर आएगा तो उसके अंदर इस टैबलेट का घोल भी होगा जिससे शीशा अच्छे से साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
टायर पंचर किट
6 of 7
टायर पंचर किट
- फोटो : amazon
रोड पर चलते हुए अगर आपकी कार पंचर हो जाए तो काफी परेशानी होती है। इसलिए ऑनलाइन सेल का फायदा उठाएं और अपनी कार के लिए टायर पंचर किट को ऑर्डर कर दें। इस पंचर किट को खरीदने के बाद कार में एक जगह रख दें और भविष्य में सफर के दौरान कार पंचर होती है तो भी बिना परेशानी आप खुद भी पंचर लगाकर कार चला सकते हैं।
सेल में आप कार के लिए परफ्यूम खरीदकर खुद को तोहफा दे सकते हैं। जब भी आप कार में कहीं जाएंगे तो आपकी पंसद की महक पूरी कार में होगी तो सफर का मजा दोगुना हो जाएगा। ऑनलाइन ऑर्डर करने पर ये ज्यादा महंगा भी नहीं होगा और आसानी से आप अपनी पसंद की खुशबू को घर मंगवाकर कार में रख सकते हैं।