ओला इलेक्ट्रिक की ओर से गुरूवार को तीन नए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लॉन्च किया गया। कंपनी ने मौजूदा एसवन और एसवन एयर के और विकल्प पेश किए हैं। कंपनी की ओर से कितने स्कूटर पेश किए गए हैं। आइए जानते हैं।
देश की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन बनाने वाली कंपनी ओला इलेक्ट्रिक की ओर से अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए नए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लॉन्च किया गया है। कंपनी की ओर से किन नए स्कूटर्स को बाजार में किस कीमत पर लाया गया है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
विज्ञापन
लॉन्च हुए ये स्कूटर
2 of 7
For Reference Only
- फोटो : ola electric
ओला ने अपना पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को बाजार में लॉन्च किया है। कंपनी की ओर से एसवन एयर के तीन वैरिएंट हो गए हैं और एस1 अब दो वर्जन में मिलेगा।
ओला की ओर से एसवन एयर स्कूटर में तीन विकल्प दिए गए हैं। इनमें सिर्फ बैटरी की क्षमता कम-ज्यादा की गई है जबकि इनकी मोटर 4.5 किलावॉट की ही रहेगी। ओला एसवन एयर के सबसे सस्ते वर्जन में अब दोKWH की बैटरी मिलेगी जिससे स्कूटर को 85 किलोमीटर की रेंज मिलेगी। तीनKWH की बैटरी के साथ आने वाले एसवन एयर से 125 किलोमीटर और चारKWH की बैटरी के साथ एसवन एयर 165 किलोमीटर की रेंज देगा। एसवन एयर के तीनों वैरिएंट की टॉप स्पीड 85 किलोमीटर होगी।
ओला की ओर से एसवन स्कूटर में भी दो विकल्प मिलेंगे। इसके दोKWH वाले वैरिएंट में 91 किलोमीटर की रेंज मिलेगी जबकि तीनKWH की बैटरी के साथ एसवन 141 किलोमीटर की रेंज देगा वहीं इसकी टॉप स्पीड में फर्क मिलेगा। दोKWH वाले वैरिएंट की टॉप स्पीड 90 किलोमीटर और तीनKWH वाले वैरिएंट की टॉप स्पीड 95 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।
कंपनी ने एसवन प्रो की कीमत में बदलाव किया है। अब यह स्कूटर 129999 लाख रुपये की कीमत में मिलेगा। जबकि इससे पहले इसकी कीमत 1.39 लाख रुपये थी। इसमें पहले की तरह चारKWH की बैटरी मिलती रहेगी जिसकी रेंज 181 किलोमीटर की होगी। वहीं इसमें 8.5 किलोवॉट की मोटर मिलेगी जिसकी टॉप स्पीड 116 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।
कंपनी की ओर से सबसे सस्ते स्कूटर के तौर पर एसवन एयर को ऑफर किया जाता है। इसकी दोKWH बैटरी के साथ कीमत 84999 रुपये है। वहीं इसके तीनKWH वैरिएंट की कीमत 99999 और चारKWH वैरिएंट की कीमत 109999 रुपये रखी गई है।
एसवन मिड सेगमेंट का स्कूटर है जिसके दोKWH वाले वैरिएंट की कीमत 99999 रुपये और तीनKWH वैरिएंट की कीमत 109999 रुपये रखी गई है।
ओला की ओर से सभी स्कूटर्स के लिए बुकिंग को आज से शुरू कर दिया गया है। एसवन एयर के भी सभी वैरिएंट के लिए आज से बुकिंग शुरू हो गई है। कंपनी की ओर से जानकारी दी गई है कि इन सभी स्कूटर्स की डिलीवरी जुलाई महीने से शुरू कर दी जाएंगी। जिन ग्राहकों ने कंपनी के 2.5KWH के साथ स्कूटर को बुक किया था उन्हें तीनKWH बैटरी पैक पर अपग्रेड किया जाएगा।