देश की सबसे इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता ओला इलेक्ट्रिक ने आज एसवन एयर के लिए खरीद विंडो को खोल दिया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि पहले ही दिन कुछ घंटो में इतनी यूनिट्स की बिक्री हुई है और इसमें कंपनी की ओर से किन खूबियों को दिया जाता है।
खुली खरीद विंडो
ओला इलेक्ट्रिक की ओर से एसवन एयर इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए खरीद विंडो को खोल दिया गया है। कंपनी की ओर से इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की विंडो खुलते ही बेहतरीन रिस्पांस मिला। सिर्फ कुछ घंटों में ही इस स्कूटर की हजारों यूनिट्स की बुकिंग हुई।
यह भी पढ़ें -
Base Variant Car: क्या फायदे का सौदा है कार का बेस वैरिएंट खरीदना, कीमत और फीचर्स में होता है फर्क
कितनी हुई बुकिंग
कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक ओला एसवन एयर इलेक्ट्रिक स्कूटर की खरीद विंडो के खुलने के सिर्फ तीन घंटों में ही इस स्कूटर के लिए देशभर से कंपनी को तीन हजार के करीब बुकिंग मिली हैं।
यह भी पढ़ें -
Bike Care Tips: बाइक चलाते हुए करते हैं यह काम, तो हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें कैसे बचें
कितनी दमदार मोटर
ओला एसवन एयर में एक छोटा तीन kWh बैटरी पैक है और यह एक बार फुल चार्ज में लगभग 125 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करता है। इसकी टॉप स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटा है। ओला एसवन एयर को जीरो से 40 किमी की स्पीड हासिल करने में 3.3 सेकेंड लगते हैं।
यह भी पढ़ें -
Bike Problem: जब चलते हुए अचानक बाइक हो जाए बंद, हो सकते हैं ये तीन कारण, जानें समाधान
कैसे हैं फीचर्स
ओला की ओर से एसवन एयर इलेक्ट्रिक स्कूटर में फीचर्स के तौर पर नेविगेशन, फ्लैट फुटबोर्ड, डिजिटल की, म्यूजिक, 34 लीटर बूट स्पेस मिलता है।
यह भी पढ़ें-
Bike Features: ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आती हैं ये छह बेहतरीन बाइक्स, जानें कीमत और अन्य फीचर्स
कितनी है कीमत
ओला की ओर से अभी इस स्कूटर को 1.09 लाख रुपये की एक्स शोरुम कीमत पर लाया गया है। यह कीमत सिर्फ 30 जुलाई तक होगी। इसके बाद इस स्कूटर की एक्स शोरुम कीमत को 1.19 लाख रुपये कर दिया जाएगा। कंपनी ने कहा है कि ओला एस1 एयर की डिलीवरी अगस्त की शुरुआत से शुरू होगी।
यह भी पढ़ें -
Best Electric Scooter: ओला, चेतक, एथर, आई क्यूब को खरीदना है बेहतर, या लें रिवर इंडी इलेक्ट्रिक स्कूटर