फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ola Roadster X+: ओला इलेक्ट्रिक ने लॉन्च किया ओला रोडस्टर X+ का स्पेशल एडिशन, जानें क्या है खास

Tue, 16 Sep 2025 03:28 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ओला इलेक्ट्रिक ने महज चार साल में 10 लाख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माण के रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है। इस खास मौके पर कंपनी ने अपनी Ola Roadster X+ (ओला रोडस्टर X+) का स्पेशल एडिशन भी लॉन्च किया।
विज्ञापन
Ola Roadster X+ - फोटो : Ola Electric
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओला इलेक्ट्रिक ने महज चार साल में 10 लाख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माण के रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है। कंपनी के एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, 2021 में उत्पादन शुरू करने के बाद, तमिलनाडु के कृष्णागिरि स्थित फ्यूचरफैक्ट्री से यह मील का पत्थर हासिल किया गया है। इस खास मौके पर कंपनी ने अपनी Ola Roadster X+ (ओला रोडस्टर X+) का स्पेशल एडिशन भी लॉन्च किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Honda Amaze: होंडा अमेज कॉम्पैक्ट सेडान अब नए कलर ऑप्शन में उपलब्ध, जानें कीमत और फीचर्स

शुरुआत S1 स्कूटर से, अब रोडस्टर तक
ओला ने 2021 में अपने S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ सफर शुरू किया था, जिसने कंपनी को बड़ी सफलता दिलाई। इसके बाद इस साल कंपनी ने रोडस्टर इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल रेंज पेश की, जिसमें रोडस्टर X+ सबसे अहम रहा।

हालांकि, इस सफर के दौरान कंपनी कई विवादों में भी रही। जैसे विश्वसनियता पर सवाल, बैटरी में आग लगने की घटनाएं और खराब सर्विस की अनगिनत शिकायतें। फिर भी, VAHAN पोर्ट्ल पर उपलब्ध आकड़ों के मुताबिक अगस्त 2025 में ओला इलेक्ट्रिक भारत की दूसरी सबसे बड़ी ईवी टू-व्हीलर कंपनी रही, जहां टीवीएस ने पहला स्थान हासिल किया।

यह भी पढ़ें - Honda CBR1000RR-R Fireblade SP: होंडा ने अपनी फ्लैगशिप सुपरस्पोर्ट बाइक भारत में की लॉन्च, जानें कीमत और डिटेल्स

कंपनी का बयान
कंपनी के प्रवक्ता ने इस मौके पर कहा, "यह हर भारतीय की जीत है जिसने हम पर भरोसा किया। चार साल में हमने एक आइडिया से शुरुआत करके भारत की ईवी टू-व्हीलर लीडर बनने तक का सफर तय किया। हमने दिखा दिया कि वर्ल्ड-क्लास प्रोडक्ट्स भारत में डिजाइन और मैन्युफैक्चर हो सकते हैं। हमारा मिशन है - ICE का युग खत्म करना और भारत को ग्लोबल ईवी हब बनाना।" 

यह भी पढ़ें - BMW S 1000 R: बीएमडब्ल्यू की हाइपर-नेकेड रोडस्टर बाइक भारत में लॉन्च, जानें कीमत और दमदार फीचर्स

रोडस्टर X+ स्पेशल एडिशन
Roadster X+ के स्पेशल एडिशन को मिडनाइट ब्लू कलर स्कीम में लॉन्च किया गया है। इसमें डुअल-टोन सीट, रिम्स और बैटरी पैक पर रेड एक्सेंट्स दिए गए हैं। खास बात यह है कि इसके बैज रीसाइकल्ड कॉपर वेस्ट से बनाए गए हैं और इसमें इलेक्ट्रोप्लेटेड बार एंड्स भी मिलते हैं। 

ओला रोडस्टर X+ 4.5 kWh बैटरी पैक के साथ उपलब्ध है जिसकी रेंज 252 किमी है। और 9.1 kWh बैटरी पैक 501 किमी की रेंज देने का दावा करता है। दोनों ही मॉडल 11 kW इलेक्ट्रिक मोटर से लैस हैं। जिससे बाइक 125 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड हासिल कर सकती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 2 लाख रुपये के कुछ कम रखी गई है। 

यह भी पढ़ें - Maruti Suzuki Victoris: मारुति सुजुकी विक्टोरिस एसयूवी लॉन्च, क्रेटा-सेल्टोस-कुशाक को देगी टक्कर, जानें कीमत और फीचर्स
विज्ञापन

आने वाले नए मॉडल
कंपनी ने अपने वार्षिक 'संकल्प' इवेंट में आने वाले साल के लिए कई नए उत्पादों का एलान किया। इसमें सबसे बड़ा आकर्षण है ओला की अपनी बनाई हुई 4680 भारत सेल बैटरी, जिसे सबसे पहले S1 Pro+ (5.2 kWh) और रोडस्टर X+ (9.1 kWh) में लगाया जाएगा। इन दोनों मॉडलों की डिलीवरी नवरात्रि से शुरू होगी।

इसके अलावा कंपनी नया S1 Pro Sport भी लाने वाली है, जिसमें 4 kWh और 5.2 kWh बैटरी पैक ऑप्शंस होंगे। इसकी शुरुआती कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी जाएगी और डिलीवरी अगले साल जनवरी से शुरू होगी। 

यह भी पढ़ें - E20 Petrol: इथेनॉल-मिश्रित ईंधन का वाहनों पर कोई प्रभाव नहीं, हरदीप पुरी ने दिया आश्वासन 

यह भी पढ़ें - 2025 Royal Enfield Meteor 350: 2025 रॉयल एनफील्ड मीटियोर 350 क्रूजर बाइक लॉन्च, जानें कीमत और नए फीचर्स 

यह भी पढ़ें - Traffic Fines: दिल्ली सरकार ट्रैफिक जुर्माना चुकाने के लिए एक मौका और छूट भी देगी, जानें डिटेल्स
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें