फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OLA Electric Bike: ओला कर रही इलेक्ट्रिक बाइक्स लॉन्च करने की तैयारी, सोशल मीडिया पर दी यह जानकारी

Wed, 12 Jul 2023 02:00 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इलेक्ट्रिक दो पहिया निर्माता ओला की ओर से जल्द ही नई इलेक्ट्रिक बाइक्स को लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी की ओर से इसके लिए क्या जानकारी दी गई है। आइए जानते हैं।
 
विज्ञापन
for reference only - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओला इलेक्ट्रिक की ओर से जल्द ही नई इलेक्ट्रिक बाइक्स को लॉन्च किया जा सकता है। इसकी जानकारी कंपनी के सीईओ भाविश अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर दी है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी के सीईओ ने सोशल मीडिया पर क्या जानकारी साझा की है।
विज्ञापन

 
सीईओ ने दी जानकारी
ओला के फाउंडर और सीईओ भाविश अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि कंपनी जल्द ही नई बाइक्स को लॉन्च कर सकती है। हाल में ही भाविश की ओर से ट्विट किया गया, जिसमें बिना नाम लिए ही बजाज-ट्रॉयम्फ और हीरो मोटोकॉर्प-हार्ले डेविडसन के बीच हुए करार के बाद आईं नई बाइक्स को लेकर बयान दिया गया।

यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
विज्ञापन

 
कही यह बात
ओला के फाउंडर और सीईओ ने कहा कि मैं यह नहीं समझ पा रहा हूं कि कुछ कंपनियां भारत में पुराने पश्चिमी आईसीई मोटरसाइकिल ब्रांडों की बाइक्स बनाने के लिए भारतीय कंपनियों के साथ क्यों आ रही हैं। हम पूरी दुनिया के लिए ईवी और मेक इन इंडिया के साथ मोटरसाइकिल का भविष्य बनाएंगे!

यह भी पढ़ें - OLA Vs Honda: ओला का यह स्कूटर देता है पेट्रोल वाले एक्टिवा को चुनौती, जानें कौन सा विकल्प आपके लिए है बेहतर
विज्ञापन

 
आएगा नया स्कूटर
जानकारी के मुताबिक कंपनी की ओर से नई इलेक्ट्रिक बाइक्स के साथ ही नया स्कूटर भी लाया जा सकता है। इसकी जानकारी भी भाविश की ओर से कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर दी गई थी। भाविश की ओर से जो फोटो शेयर की गई है, उसे देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि नए स्कूटर में भी एलईडी लाइट्स, एलईडी डीआरएल दिए जाएंगे। साथ ही कंपनी के मौजूदा स्कूटर्स की तरह ही नए स्कूटर का डिजाइन हो सकता है। लेकिन इसमें कुछ नए फीचर्स को भी जोड़ा जा सकता है। इसके अलावा कंपनी की ओर से इस इवेंट के दौरान कई और घोषणाएं भी की जा सकती हैं।

यह भी पढ़ें - ABS In Bike: बाइक में एबीएस का क्या होता है फायदा, जानें कैसे बचाता है लोगों की जान
 
कैसा है पोर्टफोलियो
फिलहाल कंपनी की ओर से तीन स्कूटर की बिक्री की जाती है। इनमें ओला एसवन एयर, एसवन और एसवन प्रो शामिल हैं। इनकी कीमत 1.10 लाख रुपये से शुरू हो जाती है और ओला एसवन प्रो की एक्स शोरुम कीमत 1.40 लाख रुपये तक है। खास बात यह है कि एक जून 2023 से ही फेम-2 सब्सिडी के कम किए जाने के बाद से ओला सहित सभी इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें