इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता ओकिनावा की ओर से ओखी-90 को अपडेट किया गया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से इस स्कूटर में क्या बदलाव किए गए हैं और अब इसमें क्या फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही इसकी नई कीमत क्या है, इसकी जानकारी भी इस खबर में दे रहे हैं।
अपडेटिड वर्जन लॉन्च
ओकिनावा की ओर से फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक स्कूटर ओखी-90 के अपडेटिड वर्जन को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। इस स्कूटर में कंपनी की ओर से नए फीचर्स के साथ ही नई तकनीक को भी शामिल किया गया है। जिसका फायदा ग्राहकों को स्कूटर चलाते समय होगा।
यह भी पढ़ें -
ABS In Bike: बाइक में एबीएस का क्या होता है फायदा, जानें कैसे बचाता है लोगों की जान
क्या हुआ बदलाव
कंपनी की ओर से दी जानकारी के मुताबिक इसमें रीजनरेटिव एनर्जी के साथ ई-एबीएस और ऑटो कट फंक्शन को माइक्रो चार्जर के साथ पेश किया गया है। कंपनी ने इसे एनकोडर बेस्ड अपग्रेडिड मोटर दी है। इसके साथ ही इसमें कई फीचर्स जोड़े गए हैं, जिससे यह स्कूटर काफी आकर्षक हो गया है।
यह भी पढ़ें -
Bike Care Tips: बाइक चलाते हुए करते हैं यह काम, तो हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें कैसे बचें
कैसे हैं फीचर्स
कंपनी की ओर से इस स्कूटर में बिल्ट इन नेविगेशन सिस्टम, कलर्ड डिजिटल स्पीडोमीटर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, कॉल और नोटिफिकेशन अलर्ट, टाइम डिस्प्ले, म्यूजिक नोटिफिकेशन, रिवर्स मोड, जीपीएस इनेबल्ड, एंटी थेफ्ट सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें -
Bike Problem: जब चलते हुए अचानक बाइक हो जाए बंद, हो सकते हैं ये तीन कारण, जानें समाधान
कितनी दमदार बैटरी और मोटर
ओखी-90 में कंपनी ने नई एनकोडर पर आधारित मोटर दी है। वहीं इसमें लगी बैटरी को फुल चार्ज करने के बाद 160 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसकी टॉप स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटा तक है। इसमें एआईएस-156 अमेंडमेंट 3 बैटरी पैक दिया गया है।
यह भी पढ़ें-
Bike Tips: समझदारी से करें बाइक के इस खास स्विच का उपयोग, नहीं तो होंगे ये तीन नुकसान
कंपनी के अधिकारियों ने क्या कहा
कंपनी के एमडी और संस्थापक जितेंद्र शर्मा ने कहा कि अपने लॉन्च के समय से ही हमारे पोर्टफोलियो के सबसे प्रमुख मॉडल्स में से एक बन गया है। अपने फीचर्स और बैटरी के साथ ही यह काफी अच्छी रेंज प्रदान करता है। हमें भरोसा है कि ग्राहक इस अपडेटिड वर्जन को ज्यादा पसंद करेंगे।
यह भी पढ़ें-
Bikes With ABS: कमाल के सेफ्टी फीचर के साथ आती हैं ये तीन बाइक्स, कीमत भी है बेहद कम, जानें डिटेल
कितनी है कीमत
कंपनी ने इस स्कूटर को 1.86 लाख रुपये की एक्स शोरुम कीमत पर पेश किया है। इसकी डिलीवरी की शुरूआत सितंबर 2023 से होगी। इसे लाल, नीले, सफेद और ग्रे जैसे रंगों में उपलब्ध करवाया गया है।
यह भी पढ़ें -
Fuel Additives: कार या बाइक में फ्यूल एडिटिव डालने के होते हैं फायदे और नुकसान, जानें सबकुछ