गियर बदलने से मुक्ति
Rorr EZ शानदार लुक्स, हाई परफॉरमेंस टेक्नोलॉजी और एफर्टलेस हैंडलिंग का वादा करती है। जो रोजमर्रा के ट्रैफिक की चुनौतियों का सामना करने में मदद करती है। इस बाइक से आपको बार-बार क्लच और गियर बदलने, वाइब्रेशन, ओवरहीटिंग, बढ़ते ईंधन खर्च और महंगे रखरखाव की झंझटों से छुटकारा मिलता है। रोर ईजी नई पीढ़ी की मोटरसाइकिल का प्रतीक है, जो ट्रेडिशनल गियर शिफ्टिंग के झंझट को खत्म करके ईजी ऑटोमैटिक राइडिंग का एक्सपीरियंस देती है। यह बाइक शहर के यात्रियों के लिए एक नई क्रांति लाने का वादा करती है, जो सिटी कम्यूटिंग को पहले से कहीं अधिक सहज और सुविधाजनक बना रही है।
Oben Rorr EZ: कीमत, बुकिंग और डिलीवरी डिटेल्स
ओबेन रोर ईजी तीन अलग-अलग वैरिएंट में उपलब्ध है, जो बैटरी पैक के अलग-अलग साइज - 2.6 kWh, 3.4 kWh, और 4.4 kWh पर आधारित है। इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की कीमत 89,999 रुपये से शुरू होती है और 1,09,999 रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। इलेक्ट्रिक बाइक फिलहाल 2,999 रुपये की कीमत पर बुकिंग के लिए उपलब्ध है। कंपनी का दावा है कि उपभोक्ता को स्टोर से तुरंत टेस्ट राइड और डिलीवरी की सुविधा दी जा रही है।
Oben Rorr EZ Electric Motorcycle
- फोटो : Oben Electric
बैटरी चार्जिंग
रोर ईजी की खासियत इसकी कटिंग ऐज पेटेंटेड हाई-परफॉर्मेंस LFP बैटरी टेक्नोलॉजी है, जो 50 प्रतिशत ज्यादा टेम्परेचर रेसिस्टेंट और 2 गुना लॉन्ग लाइफ के साथ आती है। इसकी वजह से यह भारत के हर मौसम में साथ देती है। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर में LFP केमिस्ट्री का इस्तेमाल करने वाले ओबेन इलेक्ट्रिक ने एक हाई स्टैंडर्ड सेट किया है। यही वजह है कि यह इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के लिए सबसे बेहतरीन और सुरक्षित बैटरियों में से एक है।
स्पीड और रेंज
रोर ईजी की टॉप स्पीड 95 किमी प्रति घंटा है। यह ई-बाइक सिर्फ 3.3 सेकंड में 0 से 40 किमी प्रति घंटा की स्पीड पकड़ लेते हैं। 52 एनएम का क्लास-लीडिंग टॉर्क होने से यह बाइक तेजी से एक्सेलरेटर करती है और एक स्मूथ और रोमांचक राइड का एक्सपीरियंस देती है। जिससे यह शहर के ट्रैफिक में चलाने के लिए एक बेहतरीन बाइक है। रोर ईजी में 175 किमी (IDC) तक की लंबी रेंज है। इसके अलावा, यह फास्ट-चार्जिंग से लैस है, जिससे इसे सिर्फ 45 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।
लुक, डिजाइन और फीचर्स
रोर ईजी को ओबेन की अनोखी नियो-क्लासिक डिजाइन और अपने खास ARX फ्रेमवर्क पर बनाया गया है। इस वजह से इसे ट्रैफिक में आसानी से मोड़ा जा सकता है। रोर ईजी चार आकर्षक रंगों में उपलब्ध होगी - इलेक्ट्रो एम्बर, सर्ज साइन, ल्यूमिना ग्रीन, और फोटॉन व्हाइट। इसमें कलर-सेगमेंटेड LED डिस्प्ले दिया गया है। जो विजिबिलिटी बेहतर बनती है और राइडर को डायग्नोस्टिक जानकारी मिलती है। इतना ही नहीं, LED डिस्प्ले की वजह से बाइक को एक शानदार लुक मिलता है। राइडर्स तीन अलग-अलग ड्राइव मोड चुन सकते हैं - इको, सिटी, और हैवॉक। इसके अलावा UBA (अनलॉक बाय ऐप), जियो-फेंसिंग, थेफ्ट प्रोटेक्शन, और DAS (डायग्नोस्टिक अलर्ट सिस्टम) जैसे फीचर्स एक सुरक्षित और भरोसेमंद राइड देते हैं।
ईएमआई पर भी उपलब्ध
ओबेन केयर द्वारा दी गई आफ्टर-सेल्स सर्विस के साथ, रोर ईजी न सिर्फ बेहतरीन राइडिंग एक्सपीरियंस देती है। बल्कि बिना झंझट के ओनरशिप का सफर भी सुनिश्चित करती है। ग्राहक 5 साल या 75,000 किमी तक का कॉम्प्रिहेंसिव वारंटी पैकेज भी चुन सकते हैं। सिर्फ 2,200 रुपये प्रति माह के आसान EMI ऑप्शन के साथ रोर ईजी कस्टमर्स को इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की दुनिया में आसानी से कदम रखने का मौका देता है।
कंपनी की उम्मीदें
ओबेन इलेक्ट्रिक की फाउंडर और सीईओ मधुमिता अग्रवाल ने रोर ईजी सीरीज के लॉन्च पर कहा, "एक ऐसे बाजार में जहां मोटरसाइकिलों की बिक्री स्कूटरों से दोगुनी है, रोर ईजी की लॉन्चिंग भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को सभी के लिए सुलभ बनाने की दिशा में एक साहसिक कदम है। जिससे इलेक्ट्रिक व्हीकल का सपना सबके लिए हकीकत में बदल सके। पूरी तरह से भारत में डिजाइन, इंजीनियर, डेवेलोप और मैनुफैक्चर की गई रोर ईजी हमारे 'मेक इन इंडिया' मिशन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। रोजाना के यात्रियों की जरूरतों और उम्मीदों को समझते हुए रोर ईजी को इस तरह तैयार किया गया है कि यह भरोसेमंद, कुशल और मॉडर्न फीचर्स देती है। जो शहर की ज़िंदगी में आसानी और स्टाइल के साथ सफर करने में मददगार हैं।
जैसे ऑटोमोबाइल उद्योग में बदलाव हुए हैं - गियर वाले स्कूटर्स से बिना गियर वाले मॉडल और मैन्युअल से ऑटोमैटिक कारों की तरफ रुख हुआ है, वैसे ही मोटरसाइकिलों में भी इस इनोवेशन को अपनाने का समय आ गया है। रोर ईजी इस जरूरी बदलाव का प्रतीक है, जो मोटरसाइकिलों में ऑटोमैटिक राइडिंग की सुविधा लाकर आसान और स्टाइलिश सवारी का समाधान पेश करता है, जिससे राइडर्स कॉन्फिडेंस के साथ फ्यूचर की मोबिलिटी को अपना सकते हैं।"