सड़क पर सेफ तरीके से कार चलें, इसके लिए जरूरी है कि गाड़ी के टायर सही कंडीशन में रहें। साथ ही कार के बाकी सभी उपकरण भी सुरक्षित रहें। फिलहाल देशभर में मानसून का मौसम जारी रहा है, ऐसे में कार के टायर में सही हवा भरवान बेहद जरूरी है, ऐसा नहीं होने पर कार का संतुलन बिगड़ सकता है। अगर आप नहीं जानते हैं तो आपको बता दें कि टायरों में साधारण और नाइट्रोजन हवा को भरवाया जाता है। मगर क्या इन दोनों हवा को मिक्स करके टायर में भरवा सकते हैं। इस सवाल का जवाब बेहद ही कम लोग जानते हैं, चलिए आगे जानते हैं कि क्या है इसका सही जवाब।