फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nissan X-Trail: निसान एक्स-ट्रेल एसयूवी भारत में लॉन्च, फॉर्च्यूनर, ग्लोस्टर को देगी टक्कर, जानें कीमत-फीचर्स

Thu, 01 Aug 2024 07:11 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Nissan Motor India (निसान मोटर इंडिया) ने अपनी प्रमुख एसयूवी X-Trail (एक्स-ट्रेल) को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। जानें इसकी कीमत, फीचर्स और खासियतें।
विज्ञापन
Nissan X-Trail SUV - फोटो : Nissan Motor India
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Nissan Motor India (निसान मोटर इंडिया) ने अपनी प्रमुख एसयूवी X-Trail (एक्स-ट्रेल) को भारतीय बाजार में 49.92 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च कर दिया है। यह एसयूवी पूरी तरह से निर्मित इकाई (कंप्लीट बिल्ट यूनिट) के रूप में आती है और इसे सिर्फ एक ही वेरिएंट में बेचा जाएगा। लगभग एक दशक के बाद निसान एक्स-ट्रेल भारतीय बाजार में वापस आ गई है। एक्स-ट्रेल की बुकिंग पहले ही 1 लाख रुपये के टोकन राशि पर शुरू हो चुकी है। एक्स-ट्रेल की कुल 150 यूनिट्स पहले से ही भारत में डिस्पैच के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

इंजन और गियरबॉक्स
निसान एक्स-ट्रेल के लिए एक ही इंजन ऑप्शन दे रही है। जिसमें 1.5-लीटर तीन-सिलेंडर पेट्रोल यूनिट और 12V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम है। इंजन वेरिएबल कंप्रेसन और टर्बोचार्जर से लैस है। और इसे एक सीवीटी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। जो 160 बीएचपी का पावर और 300 एनएम का पीक टॉर्क देता है। वाहन तीन ड्राइव मोड - इको, स्टैंडर्ड और स्पोर्ट, साथ ही ऑटो स्टार्ट/स्टॉप सिस्टम जैसी फ्यूल एफिशिएंसी फीचर देता है। अपने सेगमेंट की कुछ प्रतिस्पर्धियों के उलट, एक्स-ट्रेल सिरफ फ्रंट-व्हील ड्राइव पावरट्रेन में उपलब्ध है।

कैसे हैं फीचर्स
निसान एक्स-ट्रेल को एलईडी हेडलैंप्स के साथ पेश किया जाएगा जिसमें डीआरएल, डुअल-पैनोरमिक सनरूफ, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक ऑटो-होल्ड के साथ, क्रूज कंट्रोल, स्पीड लिमिटर और 360-डिग्री कैमरा है। इसके अलावा, एसयूवी में 8-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम होगा जो एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी, 12.3-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, कीलेस एंट्री, कई ड्राइव मोड, वायरलेस चार्जिंग और कई अन्य फीचर्स को सपोर्ट करता है।

कलर ऑप्शंस
निसान एक्स-ट्रेल तीन एक्सटीरियर कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगी। इनमें डायमंड ब्लैक, शैंपेन सिल्वर और पर्ल व्हाइट शामिल हैं। 
विज्ञापन

साइज और मुकाबला
एक्स-ट्रेल एक तीन-पंक्ति वाली स्पोर्ट यूटिलिटी वाहन है जिसे सात यात्रियों तक बैठाने के लिए डिजाइन किया गया है। इसके साइज की बात करें तो, इसकी लंबाई 4,680 मिमी, चौड़ाई 1,840 मिमी और ऊंचाई 1,725 मिमी है। वाहन में 2,705 मिमी का व्हीलबेस है। और इसमें 210 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। स्टैंडर्ड इक्यूप्मेंट के तौर पर 20 इंच के अलॉय व्हील शामिल हैं। अपने सेगमेंट में यह कार टोयोटा फॉर्च्यूनर, एमजी ग्लोस्टर और स्कोडा कोडियाक जैसी एसयूवी को टक्कर देगी। लेकिन इनकी तुलना में एक्स-ट्रेल साइज में तुलनात्मक रूप से छोटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें