जापानी ऑटोमेकर निसान एक बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है। कंपनी फ्रांस स्थित अपने यूरोपियन रीजनल ऑफिस में 87 पद समाप्त करने जा रही है। यह खुलासा कंपनी के एक इंटरनल डॉक्यूमेंट और ईमेल में हुआ है।
कंपनी के दस्तावेज के अनुसार 87 में से 64 पोस्ट पहले से भरी हुई थी। कटौती का सबसे बड़ा असर मार्केटिंग और सेल्स विभाग पर पड़ेगा और कंपनी ने आंतरिक ट्रांसफर को सपोर्ट करने के लिए 34 नई पोस्ट भी बनाई हैं, जिससे अंतिम छटनी संख्या कम हो सकती है। निसान के इस ऑफिस में लगभग 570 कर्मचारी काम करते हैं, जो यूरोप, अफ्रीका, मिडिल ईस्ट, भारत व ओशिनिया में कंपनी के ऑपरेशन्स संभालते हैं।
निसान ने बृहस्पतिवार को पुष्टि करते हुए कहा कि यह फैसला मौजूदा बिजनेस माहौल व निसान के सामने मौजूद खास चुनौतियों को देखते हुए लिया गया है। बदलावों से ऑर्गनाइजेशन को सरल बनाया जाएगा और फैसले लेने की गति तेज होगी। कंपनी रोल्स को सरल बनाने और मैनेजमेंट लेयर घटाने पर फोकस कर रही है।
अगर पर्याप्त कर्मचारी नहीं निकलते, तो फरवरी से अनिवार्य छटनी की जाएगी। इंटरनल ट्रांसफर चुनने वालों लगभग पांच का बोनस मिलेगा। बाहर नौकरी ढूंढने वालों को आउटप्लेसपेंट एजेंसी और उम्र के आधार पर दो साल तक की रिडिप्लॉयमेंट लीव।
निसान ने पिछले सप्ताह बताया कि वित्त वर्ष के पहले छह महीनों यूरोपीय रिटेल सेल्स आठ प्रतिशत घट गई। सालाना बिक्री अनुमान में तीन प्रतिशत की कटौती और अब तीन लाख 40 हजार यूनिट हुई। कंपनी को आने वाले नए मॉडल और डीलर प्रोग्राम से उम्मीद है।
रीजनल चेयरपर्सन मैसिमिलियानो मेसिना ने टाउन हॉल में कहा कि यह सिर्फ फैट कम करने का मामला नहीं है। हमें ऑपरेशनस को और फुर्तीला बनाना होगा। कंपनी ने साफ कहा कि मॉनटिग्नी ऑफिस बंद नहीं होगा और इसमें कर्मचारी विकास पर निवेश जारी रहेगा। अक्तूबर 2024 की डाइवर्सिटी रिपोर्ट के अनुसार निसान यूरोप, अफ्रीका, मिडिल ईस्ट, इंडिया, ओशिनिया में कुल 19 हजार कर्मचारी है। इनमें सबसे ज्यादा यूरोप में 60 प्रतिशत हैं।