Nissan Motor India (निसान मोटर इंडिया) ने अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी Magnite (मैग्नाइट) का बहुप्रतीक्षित फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर दिया है। इसका नया लुक है और कई नए फीचर्स शामिल किए गए हैं।
Nissan Motor India (निसान मोटर इंडिया) ने अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी Magnite (मैग्नाइट) का बहुप्रतीक्षित फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर दिया है। इसका नया लुक है और कई नए फीचर्स शामिल किए गए हैं। 2024 Nissan Magnite Facelift (2024 निसान मैग्नाइट फेसलिफ्ट) की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.99 लाख रुपये है। जो मौजूदा मॉडल के बराबर ही है। कंपनी ने एलान किया है कि ये कीमतें इंट्रोडक्ट्री हैं और पहले 10,000 ग्राहकों को ही इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
2 of 7
Nissan Magnite
- फोटो : Nissan
इतने वेरिएंट्स में आई
अपडेटेड मैग्नाइट छह वेरिएंट्स - Visia (विसिया), Visia+ (विसिया+), Acenta (एसेंटा), In-connecta (इन-कनेक्टा), Tekna (टेकना) और Tekna+ (टेकना+) में उपलब्ध है। इसके अलावा, मॉडल को अब स्टैंडर्ड तौर पर 3 साल/1 लाख किमी की वारंटी मिलती है।
कितनी है कीमत
B4D 1.0 Petrol MT
B4D 1.0 Petrol EZ-Shift
HRAO 1.0 Turbo Petrol MT
HRAO 1.0 Turbo Petrol CVT
Visia
₹ 5,99,400
₹ 6,59,900
Visia+
₹ 6,49,400
Acenta
₹ 7,14,000
₹ 7,64,000
₹ 9,79,000
N-Connecta
₹ 7,86,000
₹ 8,36,000
₹ 9,19,000
₹ 10,34,000
Tekna
₹ 8,75,000
₹ 9,25,000
₹ 9,99,000
₹ 11,14,000
Tekna+
₹ 9,10,000
₹ 9,60,000
₹ 10,35,000
₹ 11,50,000
विज्ञापन
3 of 7
Nissan Magnite
- फोटो : Nissan
इंजन पावर और गियरबॉक्स
नई फेसलिफ्ट मैग्नाइट में वही इंजन ऑप्शन मिलते हैं: 1.0-लीटर NA पेट्रोल इंजन, जो 71 hp का पावर और 96 Nm का टॉर्क देता है। और दूसरा, 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन, जो 99 hp का पावर और 160 Nm तक का टॉर्क देता है। ट्रांसमिशन विकल्प वही रहते हैं, जिसमें 5-स्पीड मैनुअल, 5-स्पीड AMT और CVT उपलब्ध हैं।
4 of 7
Nissan Magnite
- फोटो : Nissan
नया लुक और डिजाइन
नई अपडेटेड मैग्नाइट के बाहरी हिस्से में कुछ मामूली अपडेट के साथ इसकी बोल्ड मौजूदगी बरकरार है। सिग्नेचर हेक्सागोनल ग्रिल में अब रिवाइज्ड इंसर्ट और एक स्लीक ग्लॉस-ब्लैक सराउंड है, जो फ्रंट एंड को शार्प लुक देता है। नए डिजाइन किए गए बम्पर और अपडेट किए गए फॉग लैंप सराउंड इसके नए लुक को और बेहतर बनाते हैं। यह स्लीक हेडलैम्प के डिजाइन को बरकरार रखता है। हालांकि इसके फंक्शन बढ़ गए हैं।
कार के रियर में, बहुत कम बदलाव हुए हैं। टेललाइट्स में अपडेटेड M-आकार का डिजाइन है। ये बदलाव एसयूवी के परिचित सिल्हूट को बनाए रखते हैं और इसे और भी नया लुक देते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
Nissan Magnite
- फोटो : Nissan
केबिन और इंटीरियर में क्या बदला
एसयूवी के इंटीरियर की बात करें तो, मैग्नाइट को एक नया ब्लैक-एंड-ऑरेंज थीम मिलता है। जो केबिन में एक यंग वाइब लाता है। यह अब एक 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले से लैस है। जिसमें एक डार्क थीम, चार रंगों में एम्बिएंट लाइटिंग और आर्मरेस्ट, स्टीयरिंग व्हील और डोर ट्रिम्स जैसे प्रमुख टचपॉइंट्स में इस्तेमाल की गई सॉफ्ट मटीरियल के साथ अपग्रेडेड सीट अपहोल्स्ट्री है।
अन्य फीचर्स में एक कूल्ड ग्लोवबॉक्स, स्टोरेज के साथ फ्रंट आर्मरेस्ट, वायरलेस चार्जिंग और वॉक-अवे लॉक, अप्रोच अनलॉक और 60-मीटर रेंज के भीतर रिमोट इंजन स्टार्ट के साथ एक नई आई-की शामिल है।
विज्ञापन
6 of 7
Nissan Magnite
- फोटो : Nissan
सेफ्टी फीचर्स
सुरक्षा की बात करें तो, नई मैग्नाइट को अन्य फीचर्स के अलावा छह एयरबैग, EBD के साथ ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) मिलता है।
मुकाबला
2024 मैग्नाइट का मुकाबला Renault Kiger (रेनो काइगर), Tata Punch (टाटा पंच), Maruti Fronx (मारुति फ्रॉन्क्स) जैसी कारों से होगा। 2020 में पहली बार पेश की गई निसान मैग्नाइट अपने लॉन्च के बाद से ही कंपनी के लिए प्रमुख बिक्री रही है। कंपनी का दावा है कि उसने 2020 से अब तक मैग्नाइट की 1.5 लाख से ज्यादा यूनिट (निर्यात सहित) बेची हैं।