फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NHAI: एनएचएआई ने चौड़ीकरण परियोजना के साथ थोप्पुर घाट सड़क पर बढ़ाई सुरक्षा, होती थी बहुत ज्यादा दुर्घटनाएं

Tue, 18 Jun 2024 05:27 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने पिछले दो महीनों में तमिलनाडु में धर्मपुरी के थोप्पुर घाट सड़क पर मौजूद समस्याओं को दूर करने और वाहन चालकों के लिए यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए कई उपाय किए हैं।
विज्ञापन
नेशनल हाईवे - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने पिछले दो महीनों में तमिलनाडु में धर्मपुरी के थोप्पुर घाट सड़क पर मौजूद समस्याओं को दूर करने और वाहन चालकों के लिए यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए कई उपाय किए हैं।
विज्ञापन


थोप्पुर घाट सड़क पिछले कुछ वर्षों में कई दुर्घटनाओं का स्थल रही है, जो इसे राज्य का सबसे खतरनाक रास्ता बनाती है। इसलिए, एनएचएआई ने इस क्षेत्र को 'ब्लैक स्पॉट' के रूप में चिन्हित किया है।

इसलिए, इस समस्या को दूर करने के लिए, एनएचएआई ने दिसंबर 2023 में सड़क के निर्माण के लिए 775.41 करोड़ रुपये की परियोजना का एलान किया था। साथ ही, एक प्रारंभिक उपाय के रूप में, दो महीने पहले सड़क को चौड़ा करने और दोपहिया वाहन चालकों के लिए इसे सुरक्षित बनाने के लिए सड़क के एलाइनमेंट को ठीक करने की एक छोटी परियोजना शुरू की गई थी।

मीडिया से बात करते हुए, धर्मपुरी के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी डी धामोदरन ने कहा, "एनएचएआई की थोप्पुर घाट सड़क के लिए हालिया पहल जनवरी में हुए हादसों के बाद अंजनेयार मंदिर और ट्विन ब्रिज (700 मीटर का खंड) के बीच सड़क सुरक्षा को सुधारने पर केंद्रित है, जहां चार लोगों की मौत हो गई थी। चूंकि इस क्षेत्र में सड़क संकरी होकर एक जाम का पॉइन्ट बन जाती है। इसलिए वाहनों के लिए इस क्षेत्र से गुजरना बहुत जोखिम भरा होता है। इसलिए, हमने एक अस्थायी पुल के रूप में दोपहिया वाहन मार्ग का अनुरोध किया था।"

हालांकि, एनएचएआई ने एक संक्षिप्त अध्ययन के बाद इस संभावना को अस्वीकार कर दिया। इसलिए, अन्य सुरक्षा उपायों को बढ़ाया गया है।" हाल के जीर्णोद्धार कार्यों के बारे में बताते हुए, धामोदरन ने कहा, "सड़क की एलाइनमेंट इसे सबसे संवेदनशील स्थानों में से एक बना देता है। इसलिए, एनएचएआई ने पिछली सड़क को खोद डाला। और मिलिंग और सड़क के विस्तार के जरिए जरूरी परिवर्तन किए। सड़क के ग्रेडियेंट की समस्या को ठीक किया जो एक प्रमुख चिंता का विषय रहा है।"

इस पहल के जरिए, हेयरपिन मोड़ों (अंधे मोड़ों) में हाई सेंट्रीपीटल (अभिकेन्द्रीय) और सेंट्रीफ्युगल (अपकेंद्रीय) फोर्स के कारण झूलने वाले भारी वाहनों की संख्या में काफी कमी आई है। इसके अलावा, ट्विन ब्रिज की ओर जाने वाले संकरे क्षेत्र में दोपहिया वाहनों को सुरक्षित रूप से चलने के लिए और ज्यादा जगह देने के लिए सड़कों का विस्तार किया गया है।
विज्ञापन

रिपोर्ट के मुताबिक, टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने बताया, "हम बुनियादी ढांचे के विकास में सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हालिया जीर्णोद्धार यहां पर ऊंचे राजमार्ग के निर्माण के शुरू होने के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एनएचएआई के प्रयासों का हिस्सा है।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें