फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट: 360 डिग्री कैमरा व वेंटिलेटेड सीट्स के साथ आ रही नई SUV, बुकिंग शुरू; क्या-क्या बदलेगा?

Thu, 01 Oct 2026 04:10 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

होंडा कार्स इंडिया ने अपनी बोल्ड और स्टाइलिश नई Honda Elevate Facelift के लिए आधिकारिक तौर पर प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। ग्राहक निर्धारित टोकन अमाउंट देकर देशभर के किसी भी अधिकृत होंडा डीलरशिप पर इसे बुक कर सकते हैं। होंडा का यह नया अवतार मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में किन गाड़ियों को सीधी टक्कर देगा? आइए जानते हैं इसके डिजाइन, प्रीमियम फीचर्स, इंजन और अनुमानित कीमत के बारे में विस्तार से...
 
विज्ञापन
होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट - फोटो : hondacarindia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड ने नई होंडा एलिवेट की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। ग्राहक देशभर में मौजूद सभी अधिकृत होंडा डीलरशिप पर 21 हजार रुपये की बुकिंग राशि देकर इस एसयूवी को प्री-बुक कर सकते हैं। नई एलिवेट को बोल्ड और स्टाइलिश डिजाइन के साथ पेश किया जा रहा है। फेसलिफ्ट मॉडल में कंपनी डिजाइन और फीचर्स से जुड़े कुछ बदलाव कर सकती है, जिससे यह मौजूदा मॉडल की तुलना में ज्यादा आधुनिक नजर आएगी।

विज्ञापन


डिजाइन में क्या बदलाव होंगे?

  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट को पूरी तरह नया डिजाइन देने के बजाय इसके मौजूदा डिजाइन में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। कार के बंपर, अलॉय व्हील्स और लाइटिंग एलिमेंट्स में अपडेट मिलने की उम्मीद है। हालांकि, एलिवेट का ओवरऑल आकार मौजूदा मॉडल जैसा ही रह सकता है।
  • इसके अलावा, टेल-लैंप्स में नए लाइटिंग ग्राफिक्स दिए जा सकते हैं। फ्रंट डिजाइन में भी होंडा की नई ग्लोबल डिजाइन लैंग्वेज से प्रेरित कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं।


केबिन में मिल सकते हैं बड़े बदलाव

  • इसके अलावा नई एलिवेट के केबिन में एक्सटीरियर की तुलना में ज्यादा महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसमें 10.25 इंच की टचस्क्रीन दिए जाने की उम्मीद है। यह यूनिट अपडेटेड होंडा सिटी में मिलने वाली स्क्रीन जैसी हो सकती है।
  • डैशबोर्ड के मौजूदा लेआउट को पूरी तरह बदले बिना होंडा नए अपहोल्स्ट्री और केबिन ट्रिम दे सकती है। इससे एसयूवी के इंटीरियर को ज्यादा आधुनिक लुक मिल सकता है।

विज्ञापन

दूर होंगी मौजूदा मॉडल की कमियां?
होंडा एलिवेट में कुछ ऐसे फीचर्स की कमी रही है, जो अब इस सेगमेंट की दूसरी एसयूवी में आम होते जा रहे हैं। फेसलिफ्ट मॉडल के साथ कंपनी इन कमियों को दूर करने की कोशिश कर सकती है। नई एलिवेट में फैक्ट्री-फिटेड 360-डिग्री कैमरा और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स मिलने की उम्मीद है। अगर ये फीचर्स शामिल किए जाते हैं तो एसयूवी मौजूदा मॉडल की तुलना में ज्यादा फीचर-लोडेड हो सकती है।

इंजन में नहीं होगा बड़ा बदलाव
इंजन की बात करें तो नई होंडा में मौजूदा 1.5 लीटर, 4-सिलिंडर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन को ही जारी रखने की उम्मीद है। यह इंजन 121hp की पावर और 145Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्टेप सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प के साथ पेश किया जाता है। यानी फेसलिफ्ट में मुख्य बदलाव डिजाइन और फीचर्स के स्तर पर होने की उम्मीद है, जबकि मौजूदा पेट्रोल इंजन को बरकरार रखा जा सकता है।

क्या मिलेगा स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन?

  • होंडा सिटी में तो कंपनी पहले से 1.5 लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पेट्रोल इंजन देती है। यह इंजन 126hp की पावर और 253Nm का टॉर्क जनरेट करता है। होंडा एलिवेट भी सिटी के प्लेटफॉर्म पर आधारित है, लेकिन कंपनी ने अभी तक इसमें यह हाइब्रिड पावरट्रेन नहीं दिया है।
  • ऐसे में एलिवेट फेसलिफ्ट में स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन मिलेगा या नहीं, यह एक अहम सवाल है। फिलहाल दिए गए अपडेट के मुताबिक, मौजूदा 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन को ही जारी रखने की उम्मीद है।


कितनी हो सकती है कीमत?

  • मौजूदा होंडा एलिवेट की एक्स-शोरूम कीमत 11.81 लाख रुपये से 16.36 लाख रुपये के बीच है। नए फेसलिफ्ट मॉडल की कीमत भी मौजूदा मॉडल के आसपास रहने की उम्मीद है। हालांकि, अंतिम कीमत की जानकारी लॉन्च के समय ही स्पष्ट होगी।
  • कुल मिलाकर, होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट में कंपनी के बड़े बदलाव एक्सटीरियर के बजाय फीचर्स और केबिन में देखने को मिल सकते हैं। 10.25 इंच की स्क्रीन, 360-डिग्री कैमरा और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स इसे मौजूदा मॉडल से ज्यादा आधुनिक बनाने की कोशिश होंगे, जबकि 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन को बरकरार रखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें