फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Bike Launch: 200 सीसी सेगमेंट में लॉन्च हुई नई बाइक, जानें कैसे हैं फीचर्स और कितना दमदार है इंजन

Fri, 15 Sep 2023 01:15 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय बाजार में 200 सीसी सेगमेंट में एक और नई बाइक को लॉन्च कर दिया गया है। किस कंपनी की ओर से किस बाइक को लॉन्च किया गया है। इसमें कैसे फीचर्स दिए गए हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो पहिया वाहन सेगमेंट में एक और नई बाइक को लॉन्च किया गया है। 200 सीसी सेगमेंट में लॉन्च हुई बाइक में किस तरह के फीचर्स दिए गए हैं। कितना दमदार इंजन बाइक में दिया गया है। साथ ही किस कंपनी की ओर से किस बाइक को लॉन्च किया गया है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन


लॉन्च हुई बाइक
होंडा मोटरसाइकिल इंडिया की ओर से भारतीय बाजार में नई बाइक सीबी200एक्स को लॉन्च किया गया है। बाइक को 200 सीसी के प्रीमियम सेगमेंट में लाया गया है। इस बाइक को रोजाना उपयोग में लाने के साथ ही ट्रैवलिंग के लिए कई तरह की खूबियों के साथ ऑफर किया गया है। बाइक को ज्यादा पावर और फीचर्स के साथ लाया गया है।

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बाइक चलाते हुए करते हैं यह काम, तो हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें कैसे बचें
विज्ञापन


कितना दमदार इंजन
बाइक में कंपनी की ओर से 184.40 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। इसमें पीजीएम-एफआई तकनीक को भी दिया है। इस इंजन से बाइक को 12.70 किलोवाट के साथ 15.9 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। कंपनी के मुताबिक यह बाइक अपने सेगमेंट में काफी ज्यादा बेहतर एवरेज के साथ आई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bike Features: ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आती हैं ये छह बेहतरीन बाइक्स, जानें कीमत और अन्य फीचर्स

कैसे हैं फीचर्स
बाइक में कई तरह के सेंसर दिए गए हैं, जिससे बाइक से काफी कम प्रदूषण होता है। इसके साथ ही इसमें सिंगल चैनल एबीएस और ड्यूल डिस्क ब्रेक को दिया गया है। बाइक में न्यू असिस्ट और स्लिप्र क्लच को दिया गया है। बाइक में डिजिटल मीटर, गोल्डन यूएसडी फॉर्क्स, रियर मोनो शॉक सस्पेंशन दिया गया है। बाइक में नए ग्राफिक्स, डायमंड टाइप स्टील फ्रेम, एलईडी लाइट्स, 10 साल की वारंटी को भी दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें - Fuel Additives: कार या बाइक में फ्यूल एडिटिव डालने के होते हैं फायदे और नुकसान, जानें सबकुछ

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें