फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2025 Ducati Multistrada V2: नई डुकाटी मल्टीस्ट्राडा V2 सीरीज भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Mon, 27 Oct 2025 05:45 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इटली की लग्जरी मोटरसाइकिल कंपनी Ducati (डुकाटी) ने अपनी नई 2025 Multistrada V2 और V2 S मोटरसाइकिलें भारत में लॉन्च कर दी है।
विज्ञापन
2025 Multistrada Ducati V2 and V2S - फोटो : Ducati
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटली की लग्जरी मोटरसाइकिल कंपनी Ducati (डुकाटी) ने अपनी नई 2025 Multistrada V2 और V2 S मोटरसाइकिलें भारत में लॉन्च कर दी है। इन बाइक में अब वजन कम हुआ है, इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स और इंजन परफॉर्मेंस और बेहतर की गई है। कंपनी का कहना है कि नई Multistrada V2 सीरीज को खासतौर पर मिड-रेंज एडवेंचर टूरिंग सेगमेंट को और ज्यादा पावरफुल और यूजर-फ्रेंडली बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।
विज्ञापन


भारत में कीमत
नई Multistrada V2 सीरीज भारत के सभी डुकाटी डीलरशिप्स पर उपलब्ध है। इसकी एक्स-शोरूम कीमतें करीब 19 लाख रुपये से शुरू होती है और सवा 21 लाख रुपये तक जाती है।

यह भी पढ़ें - Top 5 Affordable Bikes: भारत में रोजाना सफर के लिए टॉप-5 सस्ती और भरोसेमंद बाइक्स, जानें कीमत और फीचर्स 
विज्ञापन

दमदार इंजन और परफॉर्मेंस
इस बाइक में 890cc V-ट्विन इंजन दिया गया है, जो 115 bhp की पावर और 92 Nm का टॉर्क देता है। इसमें वेरिएबल वाल्व टाइमिंग जैसी तकनीक भी है, जिससे इंजन हर RPM रेंज पर स्मूद परफॉर्म करता है। इसके मेंटेनेंस इंटरवल भी बढ़ाकर अब 45,000 किलोमीटर कर दिए गए हैं, यानी बार-बार सर्विस की टेंशन नहीं। 

यह भी पढ़ें - Car Insurance: क्या कम ड्राइव करने वालों के लिए कार बीमा का 'जितना चलाओ, उतना भरो' पॉलिसी सस्ता पड़ता है? जानें डिटेल्स 

वजन में भारी कमी और नई तकनीक
नई Ducati Multistrada V2 (डुकाटी मल्टीस्ट्राडा V2) पहले वाले मॉडल से 18 किलो हल्की है। अब इसका कर्ब वेट (बिना ईंधन के) V2 के लिए 199 किलो और V2 S के लिए 202 किलो है। वजन कम होने के पीछे की वजह नया एल्युमिनियम मोनोकोक फ्रेम और हल्का V2 इंजन है। जिससे हैंडलिंग और परफॉर्मेंस दोनों में सुधार हुआ है।

यह भी पढ़ें - Car Exports: भारत से यात्री वाहन निर्यात में 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी, जानें किस कंपनी ने किया कितना निर्यात

2025 Multistrada Ducati V2 and V2S - फोटो : Ducati
डिजाइन में क्या नया है
डिजाइन की बात करें तो बाइक का लुक अब और ज्यादा स्पोर्टी और डायनामिक हो गया है। नई Multistrada में हॉरिजॉन्टल बैलेंस्ड बॉडीवर्क, कॉम्पैक्ट रियर सेक्शन और नया साइलेंसर डिजाइन दिया गया है। इसके हेडलैंप और डीआरएल अब Ducati Panigale (डुकाटी पैनेगल) और Multistrada V4 (मल्टीस्ट्राडा V4) से इंस्पायर्ड हैं, जिससे बाइक का फ्रंट लुक और भी शार्प लगता है। 

यह भी पढ़ें - BMW Car Fire: हाईएंड और अति-सुरक्षित गाड़ियों में भी क्यों लग जाती है आग? लग्जरी कारों में आग लगने के तकनीकी कारण 

ज्यादा आराम और आसान राइडिंग
डुकाटी ने सीट की ऊंचाई कम करके और एर्गोनॉमिक्स में बदलाव करके इसे शहर की ट्रैफिक और लंबी राइड दोनों के लिए सुविधाजनक बना दिया है। पीछे बैठने वाले के लिए भी टॉप बॉक्स और पैनियर की पोजिशनिंग में सुधार किया गया है।

यह भी पढ़ें - Top-5 Premium EV: भारत में तेजी से बढ़ रही प्रीमियम इलेक्ट्रिक कारों की रेस, ये हैं टॉप-5 दमदार ईवी

टेक्नोलॉजी और सेफ्टी फीचर्स
डुकाटी ने मल्टीस्ट्राडा V2 रेंज में 6-axis IMU (इनर्शियल मेजरमेंट यूनिट) दी है, जो कई एडवांस फीचर्स को कंट्रोल करती है। जिसमें कॉर्नरिंग ABS, डुकाटी ट्रैक्शन कंट्रोल (DTC), डुकाटी व्हीली कंट्रोल (DWC), इंजन ब्रेक कंट्रोल (EBC), डुकाटी क्विक शिफ्ट (DQS) 2.0। 

बाइक में पांच राइडिंग मोड स्पोर्ट, टूरिंग, अर्बन, एंड्यूरो और वेट दिए गए हैं, जो रोड कंडीशन के हिसाब से पावर डिलीवरी और सेफ्टी लेवल को एडजस्ट करते हैं। V2 S वेरिएंट में डुकाटी स्काईहुक सिस्टम के साथ सेमी-एक्टिव सस्पेंशन और "मिनिमम प्रीलोड" फीचर दिया गया है, जिससे सीट की ऊंचाई को थोड़ा कम किया जा सकता है।

इसके अलावा 5-इंच का TFT डिस्प्ले, क्रूज कंट्रोल, USB चार्जिंग पोर्ट और डुकाटी ब्रेक लाइट जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें - Bharat Taxi: अब ओला-उबर को टक्कर देगी देश की पहली कोऑपरेटिव टैक्सी सर्विस, दिल्ली में अगले महीने लॉन्च होगी पायलट सेवा, जानें पूरी डिटेल्स
विज्ञापन

एक्सेसरीज और राइडिंग गियर
डुकाटी ने इस बाइक के लिए कई टूरिंग एक्सेसरीज भी लॉन्च की हैं। जिनमें अल्युमिनियम पैनियर्स, क्रैश बार्स, सेंटर स्टैंड और स्पोक्ड व्हील्स शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी ने Multistrada V2 के एडवेंचर थीम से मेल खाता स्पेशल राइडिंग गियर और अपैरल भी पेश किया है।

यह भी पढ़ें - MACT: सड़क हादसे में मारे गए सुरक्षा गार्ड के परिवार को ₹13.85 लाख का मुआवजा, बीमा कंपनी की भूमिका पर बड़ा फैसला 

यह भी पढ़ें - MoRTH: ड्राइविंग लाइसेंस पर मोबाइल नंबर अपडेट करें, वरना हो सकता है सस्पेंशन, सड़क परिवहन मंत्रालय की चेतावनी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें