फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2025 BMW X5: भारत में लॉन्च हुई नई 2025 बीएमडब्ल्यू एक्स5, जानें कीमत और फीचर्स

Thu, 28 Aug 2025 03:13 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

BMW India (बीएमडब्ल्यू इंडिया) ने अपनी लग्जरी एसयूवी लाइनअप को अपडेट करते हुए नई 2025 BMW X5 (2025 बीएमडब्ल्यू एक्स5) लॉन्च कर दी है। यह एसयूवी पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट्स में उपलब्ध है।
विज्ञापन
2025 BMW X5 - फोटो : BMW
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BMW India (बीएमडब्ल्यू इंडिया) ने अपनी लग्जरी एसयूवी लाइनअप को अपडेट करते हुए नई 2025 BMW X5 (2025 बीएमडब्ल्यू एक्स5) लॉन्च कर दी है। यह एसयूवी पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट्स में उपलब्ध है। जिनकी एक्स-शोरूम कीमत 1 करोड़ से 1.15 करोड़ रुपये के बीच रखी गई है। इसे चेन्नई प्लांट में स्थानीय तौर पर तैयार किया गया है। नई X5 में पहले से ज्यादा दमदार लुक, 21-इंच अलॉय व्हील्स और नए डिजाइन वाले साइड एयर ब्रीदर्स दिए गए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - TVS Orbiter: टीवीएस ऑर्बिटर इलेक्ट्रिक स्कूटर में मिलता है खास सुरक्षा फीचर, गिर गया तो मोटर में ये होता है 

दमदार और हाई-टेक लुक
एसयूवी के फ्रंट में मैट्रिक्स एडाप्टिव LED हेडलाइट्स दी गई हैं जिनमें ब्लू एक्सेंट्स लगे हैं, जो इसे एक हाई-टेक अपील देते हैं। पीछे की ओर, टेललाइट्स अब एक अलग तरह का जगमगाता X पैटर्न बनाती हैं।
विज्ञापन


रंगों की बात करें तो, ग्राहक इसे 6 कलर ऑप्शंस में खरीद सकते हैं। जिसमें ब्रुकलिन ग्रे, कार्बन ब्लैक, तंजानाइट ब्लू, मिनरल व्हाइट, स्काईस्क्रेपर ग्रे और ब्लैक सैफायर जैसे रंग शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें - ABS vs Combi Brakes: ABS ब्रेक क्या है और यह CBS से कैसे अलग है? आपकी बाइक के लिए क्या है सबसे सुरक्षित? 

कैसे है इंटीरियर और केबिन
इंटीरियर की बात करें तो, डैशबोर्ड पर एक बड़ा कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 12.3-इंच का ड्राइवर डिस्प्ले और 14.9-इंच का इंफोटेनमेंट स्क्रीन एक ही ग्लास पैनल में जुड़ा हुआ है। एसयूवी में इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट और लम्बर सपोर्ट वाली सीट्स स्टैंडर्ड मिलती हैं। इसके अलावा चार-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और पैनोरमिक सनरूफ भी दिया गया है। M Sport Pro पैकेज में पियानो ब्लैक ट्रिम्स, M सीट बेल्ट्स और 16-स्पीकर वाला हर्मन कार्डन ऑडियो सिस्टम शामिल है।

यह भी पढ़ें - E20 Petrol: रेनो ट्राइबर 2022 ई20-ईंधन के अनुकूल है या नहीं? वाहन मालिक की दुविधा पर कंपनी ने दिया आधिकारिक बयान 

यह भी पढ़ें - E20 Petrol: ई20 पेट्रोल से माइलेज 2-5 प्रतिशत तक हो सकता है कम! क्या है विशेषज्ञों की राय 

यह भी पढ़ें - Ethanol: केंद्र की 20 प्रतिशत इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल नीति को चुनौती, सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई जनहित याचिका 

इंजन और परफॉर्मेंस
पेट्रोल वर्जन (xDrive40i) में 3.0-लीटर, 6-सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 381 hp और 520 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। जो 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार सिर्फ 5.4 सेकंड में पकड़ लेता है।

डीजल वर्जन (xDrive30d) में 286 hp का पावर और 650 Nm टॉर्क का आउटपुट मिलता है। यह इंजन 0 से 100 किमी प्रति घंटा की स्पीड 6.1 सेकंड में पकड़ने में सक्षम है।

दोनों वेरिएंट्स को 48V माइल्ड-हाइब्रिड मोटर का सपोर्ट भी मिलता है, जो 12 hp और 200 Nm का एक्स्ट्रा पावर देता है।

यह भी पढ़ें - Vehicle Theft: दिल्ली पुलिस ने पकड़ा अंतरराष्ट्रीय कार चोर गिरोह, दुबई से होता था हाई-टेक ऑपरेशन 

यह भी पढ़ें - Car Tyre: कार के लिए खरीदनी है नई टायर? ऐसे चुनें अपनी गाड़ी के लिए सही टायर

ड्राइविंग टेक्नोलॉजी और ऑफ-रोड पावर
इस एसयूवी में 8-स्पीड स्टेप्ट्रॉनिक गियरबॉक्स स्टैंडर्ड है। इसके साथ अब xOffroad (एक्सऑफरोड) पैकेज भी स्टैंडर्ड मिल रहा है, जिसमें चार मोड्स हैं – सैंड, ग्रैवल, रॉक्स और स्नो।

ये मोड्स अपने आप सस्पेंशन हाइट, थ्रॉटल रिस्पॉन्स और ट्रैक्शन कंट्रोल एडजस्ट कर देते हैं। इसके अलावा, xDrive ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम और एडेप्टिव टू-एक्सल एयर सस्पेंशन भी शामिल है।

यह भी पढ़ें - Nissan GT-R: निसान जीटी-आर का उत्पादन हुआ बंद, आखिरी मॉडल R35 के साथ विदाई, जानें डिटेल्स

M Sport Pro - ज्यादा स्पोर्टी लुक के साथ
अगर कोई खरीदार ज्यादा स्पोर्टी लुक चाहता है तो M Sport Pro ट्रिम भी मौजूद है। इसमें ग्लॉस ब्लैक किडनी ग्रिल, स्पोर्टी एग्जॉस्ट, रेड ब्रेक कैलिपर्स और कैबिन में खास M डिटेलिंग दी गई है।

एसयूवी में नया iDrive सिस्टम, कनेक्टेडड्राइव सर्विसेज और MyBMW (मायबीएमडब्ल्यू) एप का सपोर्ट है। जिससे मोबाइल से कार को कंट्रोल किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - FASTag Annual Pass: फास्टैग वार्षिक पास से NHAI पर पड़ सकता है ₹4,500 करोड़ का बोझ, ICRA का अनुमान

यह भी पढ़ें - Expressway: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए NHAI की 18 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी, जानें डिटेल्स 
विज्ञापन

हाई-टेक फीचर्स और सेफ्टी
डिजिटल की प्लस जैसे फ़ीचर्स से कार को अनलॉक करके स्मार्टफोन से चलाया जा सकता है। जबकि पार्किंग असिस्टेंट प्रोफेशनल से दूर से भी ऑटोमेटेड पार्किंग और रिवर्सिंग की सुविधा मिलती है। सुरक्षा के लिहाज से इसमें कई एयरबैग, स्टेबिलिटी कंट्रोल और ISOFIX माउंट्स दिए गए हैं। 

यह भी पढ़ें - TVS Raider Super Squad Edition: टीवीएस रेडर सुपर स्क्वाड एडिशन में दो नए मार्वल-थीम वाले वेरिएंट्स लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स 

यह भी पढ़ें - Two-Wheelers: भारतीय टू-व्हीलर बाजार में FY26 में 6-9 प्रतिशत उछाल की उम्मीद, ICRA का अनुमान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें