फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Bike Launch: भारतीय बाजार में लॉन्च हुई नई 125 सीसी बाइक, जानें कितना दमदार है इंजन और फीचर्स

Tue, 26 Sep 2023 12:32 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय बाजार में 125 सीसी सेगमेंट में एक और नई बाइक को लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी की ओर से इसमें क्या खूबियां दी गई हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय बाजार में 125 सीसी सेगमेंट में एक और नई बाइक को लॉन्च कर दिया गया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि किस कंपनी की ओर से किस बाइक को लॉन्च किया गया है। साथ ही हम इस खबर में आपको यह भी बता रहे हैं कि बाइक में कितना दमदार इंजन और फीचर्स दिए गए हैं।

विज्ञापन


लॉन्च हुई बाइक
होंडा मोटरसाइकिल की ओर से भारतीय बाजार में 125 सीसी सेगमेंट में नई बाइक को लॉन्च किया गया है। कंपनी की ओर से 125 सीसी की एसपी125 स्पोर्ट्स एडिशन को लॉन्च किया गया है। जिसमें सामान्य बाइक के मुकाबले बेहतर फीचर्स और ग्राफिक्स मिलते हैं।

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बाइक चलाते हुए करते हैं यह काम, तो हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें कैसे बचें
विज्ञापन


क्या हैं खूबियां
होंडा की एसपी 125 स्पोर्ट्स एडिशन बाइक में कंपनी की ओर से मैट मफलर कवर और बेहतर ग्राफिक्स को दिया गया है। इसके अलावा इस बाइक में डीसेंट ब्लू मेटैलिक और हैवी ग्रे मेटैलिक जैसे नए रंगों को उपलब्ध करवाया गया है। बाइक में एलईडी हैडलैंप, फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, गियर पोजिशन इंडीकेटर, एवरेज की जानकारी जैसे कई फीचर्स को दिया गया है।
 

यह भी पढ़ें - Traffic Fine In India: भारत में इन पांच कारणों पर पुलिस नहीं काट सकती किसी का भी चालान, आप भी जानें

विज्ञापन


कितना दमदार इंजन
कंपनी की ओर से नई 125 एसपी स्पोर्ट्स एडिशन में 123.94 सीसी का सिंगल सिलेंडर बीएस-6 ओबीडी-2 कम्प्लाइंट इंजन मिलता है। इसके साथ ही बाइक में पीजीएम-एफआई तकनीक को भी दिया गया है। इस इंजन से बाइक को आठ किलोवाट पावर और 10.9 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।

यह भी पढ़ें- Bike Features: ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आती हैं ये छह बेहतरीन बाइक्स, जानें कीमत और अन्य फीचर्स

कितनी है वारंटी
कंपनी की ओर से एसपी125 स्पोर्ट्स एडिशन को एक ही वैरिएंट में लाया गया है। जिसके साथ कंपनी की ओर से तीन साल की स्टैंडर्ड और सात साल की एक्सटेंडिड वारंटी दी जाती है।

यह भी पढ़ें - Best Electric Scooter: ओला, चेतक, एथर, आई क्यूब को खरीदना है बेहतर, या लें रिवर इंडी इलेक्ट्रिक स्कूटर

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें