ऑटो-टैक्सी और बस सेवाएं प्रभावित
मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई में कई सीएनजी स्टेशन या तो बंद हैं या सीमित क्षमता पर चल रहे हैं। जिससे ऑटो, टैक्सी, स्कूल बसों और राइड-हेलिंग सेवाओं (ओला, उबर) को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मुंबई में लगभग 130 से 140 सीएनजी पंप हैं, जिनमें से कई बंद पड़े हैं।
यह भी पढ़ें - Racing: जेके टायर नेशनल रेसिंग चैम्पियनशिप खत्म, नए चैंपियंस का रहा जलवा
पंप बंद, गैस का इंतजार
पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन (मुंबई) के अध्यक्ष चेतन मोदी ने कहा, "सुबह से कई पंपों पर गैस का प्रेशर नहीं है, मैंने अपना पंप भी बंद रखा है। एमजीएल ने कहा है कि मरम्मत का काम युद्धस्तर पर चल रहा है।"
स्कूल बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन के नेता अनिल गर्ग ने भी बताया कि स्कूल बसें सीएनजी न मिलने की वजह से मुश्किल में हैं और उन्हें कई रूट्स को मिलाकर चलाना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें - FASTag Annual Pass: तीन महीने में फास्टैग वार्षिक पास की बड़ी सफलता, राष्ट्रीय राजमार्ग यात्राओं में इतना रहा योगदान
घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता
एमजीएल ने कहा कि फिलहाल घरेलू पीएनजी गैस सप्लाई को प्राथमिकता दी जा रही है ताकि घरों में रसोई गैस प्रभावित न हो। साथ ही, इंडस्ट्रियल और कमर्शियल उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे स्थिति सुधरने तक वैकल्पिक ईंधन का इस्तेमाल करें।
यह भी पढ़ें - HMSI: होंडा ने Fireblade SP और Rebel 500 मोटरसाइकिलों को आधिकारिक वेबसाइट से हटाया, जानें डिटेल्स
यह भी पढ़ें - KTM Recall: केटीएम ने 125, 250, 390 और 990 ड्यूक को मंगाया वापस, जानें इनमें आई क्या समस्या
यह भी पढ़ें - Honda Recall: होंडा ने 2025 में बनी सीबी1000 हॉर्नेट एसपी बाइक वापस मंगाई, जानें क्या है वजह