इसके अलावा मोटरसाइकिल के हैंडलबार पर अगर जरूरत से ज्यादा वजन हो तो भी बाइक का संतुलन बिगड़ जाता है और बाइक वाइब्रेशन करने लगती है। बाइक के हैंडलबार से वजन हटाने पर वाइब्रेशन की परेशानी दूर हो जाती है। बाइक से वाइब्रेशन आने के पीछे कई सारे कारण हो सकते हैं। जैसा कि ऊपर बताया गया है। मगर जब भी बाइक की बॉडी चलने के दौरान ऊपर-नीचे होती है तो बाइक का पिस्टन भी हिलता है, ऐसे में कई बार अगर पिस्टन में खराबी हो जाए तो बाइक काफी वाइब्रेशन करती है। ऐसा होने से कई बार इंजन पर बुरा असर पड़ता है, जिससे मोटरसाइकिल वाइब्रेशन करने लगती है।
अगर बाइक चलने के दौरान काफी वाइब्रेशन कर रही है तो इसके पीछे एक बड़ी वजह हो सकती है कि मोटरसाइकिल के डिजाइन में कुछ दिक्कत है। अगर ऐसा है तो राइडर को बाइक चलाने के दौरान काफी असुविधा का सामना करना पड़ेगा। साथ ही कई बार राइडर की सेफ्टी भी खतरे में पड़ जाती है। बाइक से अगर लगातार वाइब्रेशन आ रही है तो कई बार हैंडलबार के वजन में थोड़ी सी गड़बड़ी भी काफी परेशानी पैदा कर सकती है। दरअसल, हर बाइक का हैंडलबार अलग होता है। ऐसे में अगर बाइक का निर्माण करते वक्त हैंडलबार को काफी वजनजदार बना दिया गया है तो फिर बाइक काफी वाइब्रेशन करती है।